{"_id":"3b09b05f9d2126497621fd5390552fce","slug":"dacoits-attack-in-naanpara-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सास-बहू और बच्चों को पीटकर लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सास-बहू और बच्चों को पीटकर लूटपाट
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Wed, 10 Feb 2016 09:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानपारा (बहराइच)। नगर के मोहल्लापुरानी बाजार निवासी एक व्यवसायी के घर में मंगलवार देर रात असलहे से लैस पांच डकैतों ने धावा बोल दिया। घर में मौजूद सास-बहू के शरीर से जेवर उतरवा लिए।
आलमारी की चाबी न देने पर मासूम बच्चों को पटक कर मार डालने की धमकी दी। इसी दौरान महिला के चीखने पर सभी जेवरात समेटकर भाग निकले।
करीब 40 मिनट तक डकैतों ने उत्पात मचाया। इस मामले में पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू की है। जख्मी महिलाओं का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है।
कोतवाली नानपारा क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला पुरानी बाजार में माधव दास बाबा मंदिर के निकट पान व जनरल स्टोर व्यवसायी विनोद पुत्र काशीराम का मकान है। विनोद की दुकान शिवपुर मार्ग पर है।
मंगलवार रात नौ बजे के करीब विनोद जब अपनी दुकान पर था तभी कट्टे व चाकू से लैस पांच डकैत विनोद के घर आ धमके। बदमाशों ने विनोद द्वारा सब्जी भेजने की बात कहकर दरवाजा खुलवाया।
विज्ञापन
विनोद की पत्नी कमलेश (35) ने जैसे ही दरवाजा खोला, बदमाश उसे धकेल कर घर में घुस आए और कमलेश को पीटने लगे। बहू को बचाने के लिए सास विमला देवी (75) दौड़ी तो बदमाशों ने उन्हें भी पीटना शुरू कर दिया।
इसके बाद सास-बहू के शरीर से सोने-चांदी के जेवरात उतरवा लिए, फिर कमरे खंगालना शुरू किया।
बदमाश ने कमलेश से अालमारी की चाबी मांगी को उसने चाबी पति के पास होने की बात कही। इस पर डकैतों ने उसके बच्चे अंकुर (4) व रवि (6) को उठा लिया और उन्हें पटककर मारने की धमकी दी।
ये देख कमलेश चीख पड़ी। तभी, बदमाश पकड़े जाने के डर से गहने समेटकर भाग निकले। सास, बहू और बच्चे आधे घंटे तक सहमे रहे।
थोड़ा संभलने पर कमलेश ने फोन कर पति को पूरे मामले से अवगत कराया। विनोद तत्काल घर पहुंचा और थाने पर सूचना दी।
कोतवाली के प्रभारी एसएसआई वीके सिंह ने बताया कि घटनास्थल का मुआयना कर घायल सास, बहू को नानपारा सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
चोरी और मारपीट में दर्ज किया केस
पीड़ित परिवार ने पांच की संख्या में बदमाशों द्वारा लूटपाट करने की बात कोतवाली में कही लेकिन पुलिस ने मामला संदिग्ध लूट के बजाए चोरी और मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया है।
कोतवाली के प्रभारी वीके सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। गौरतलब हो कि पुरानी बाजार मोहल्ला में रात को देर तक चहल-पहल रहती है।
इसके बावजूद सशस्त्र बदमाशों ने जिस तरह वारदात को अंजाम दिया, उससे मोहल्ले के लोग भी सहमे हुए हैं।