फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   curfew in nepal

नेपाल में कर्फ्यू , बॉर्डर पर अटके लोग

Tue, 25 Aug 2015 10:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Tue, 25 Aug 2015 10:02 PM IST
विज्ञापन
बहराइच/रुपईडीहा। नेपाल में मधेस प्रदेश बनाने और संविधान मसौदे में संशोधन की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन हिंसक हो गया है।
विज्ञापन


नेपाल के कैलाली जिले में एसएसपी समेत 24 लोगों की मौत के बाद प्रदर्शन प्रभावित बांके, बर्दिया समेत सभी जिलों में सोमवार रात कर्फ्यू लगा दिया गया।

इस कारण मंगलवार सुबह रुपईडीहा के रास्ते नेपाल जाने वाले नेपालवासी और भारतवासी सीमा में प्रवेश नहीं कर सके।

पांच घंटे कर्फ्यू में ढील देने के बाद सीमा पर फंसे लोग नेपाल जा सके। हालांकि, दोपहर बाद फिर कर्फ्यू लगा दिया गया है।

वहीं, कैलाली में कुछ लोगों ने लोकतांत्रिक मधेस पार्टी के सांसद जनकराम चौधरी समेत कई घरों में घुसकर तोड़फोड़ करते हुए लूटपाट भी की।

संघर्ष हिंसक होने के बाद से बहराइच से सटे बांके और बर्दिया जिले में हालात काफी नाजुक हैं। कई जगह झड़प और आगजनी भी हुई है।

बहराइच से सटे नेपाल राष्ट्र के कैलाली जिले में सोमवार को हिंसक प्रदर्शन के दौरान एसएसपी समेत 24 लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद बांके जिले में भी हालात नाजुक हो गए थे।

धंबोजी और त्रिभुवन चौक के निकट भी पुलिस और प्रदर्शन कारियों में झड़प हुई थी। हालात गंभीर होते देख नेपाल सरकार ने कर्फ्यू लगाने का आदेश दे दिया, जिसके चलते रात नौ बजे बांके जिले में कर्फ्यू लगा दिया गया।
विज्ञापन


सुबह नौ बजे तक कर्फ्यू प्रभावी रहा। इसके चलते भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा नेपाल की ओर से सील कर दी गई। मंगलवार सुबह प्रतिदिन की तरह लोग सुबह सात बजे ही नेपाल में आवागमन के लिए पहुंच गए लेकिन नेपाल में कर्फ्यू लगे होने की सूचना पर सकते में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके चलते भारतीय सीमा क्षेत्र में काफी गहमागहमी रही। सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक जब कर्फ्यू में ढील दी गई तो लोग अपने गंतव्य को रवाना हुए।

नेपाल के बांके जिले के एसपी बसंत पंत ने बताया कि सुरक्षा और शांति के मद्देनजर कर्फ्यू लगाया गया है। बुधवार सुबह छह बजे तक कर्फ्यू प्रभावी रहेगा। चप्पे चप्पे पर गश्त हो रही है।


उधर, कर्फ्यू के बावजूद कैलाली जिले में अखंड सुदूर पश्चिम की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों ने पुलिस और सेना के जवानों की आड़ में लोकतांत्रिक मधेस पार्टी के संासद जनकराम चौधरी और नेपाल सद्भावना पार्टी के केंद्रीय सदस्य रमेश चौधरी के घर में तोड़फोड़ कर लूटपाट की।

कई जगह आगजनी भी की गई। उपद्रवियों ने कैलाली के एफएम स्टेशन फुलवारी के ऑफिस में भी तोड़फोड़ की है।

बहराइच सीमा पर कड़ी चौकसी
बहराइच। नेपाल में चल रहे संघर्ष को देखते हुए भारतीय सीमा क्षेत्र में भी सघन चौकसी बरती जा रही है। एसएसबी रुपईडीहा बार्डर आउटपोस्ट के सहायक सेनानायक पी बहादुर जगुआर ने बताया कि नोमेंस लैंड पर गश्त बढ़ा दी गई है।

वहीं, पुलिस और कस्टम विभाग भी सजग हो गए है। एसओ रुपईडीहा एके यादव ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर 37 बटालियन की एक कंपनी पीएसी भी रुपईडीहा पहुंच गई है। संयुक्त गश्त चल रही है। उधर, खुफिया एजेंसियां भी नेपाल के पल-पल के हालात की टोह ले रही हैं।

बलरामपुर-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट
तुलसीपुर-बलरामपुर। नेपाल में भड़की हिंसा को देखते हुए बलरामपुर जिला प्रशासन ने सीमा पर हाई अलर्ट कर दिया है। एसएसबी की दोनों वाहिनी ने सीमा क्षेत्रों में चौकसी बढ़ा दी है। खुफिया एजेंसियां भी गतिविधियों पर कड़ी नजर रख रही हैं। डीएम प्रीति शुक्ला ने एसपी वीडी शुक्ल से वार्ता कर सीमा क्षेत्र के आंतरिक हालात पर नजर रखने का निर्देश पुलिस व प्रशासन को दिया है।

बांके के जिलाधिकारी वेद प्रकाश लेखक ने कहा कि कर्फ्यू घोषित करने के बाद से हालात तेजी से सामान्य हो रहे हैं। शीघ्र ही व्यवस्थाएं बेहतर हो सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed