फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   curfew in kohalpur

कोहलपुर में कर्फ्यू, बांके में हालात सुधरे

Wed, 26 Aug 2015 09:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Wed, 26 Aug 2015 09:48 PM IST
विज्ञापन
रुपईडीहा (बहराइच)। नेपालगंज बांके में स्थिति धीरे-धीरे सामान्य होने लगी है। प्रशासन ने दिन का कर्फ्यू हटा दिया है लेकिन अभी भी स्कूल कॉलेज बंद हैं। कुछ दुकानें खुली हैं।
विज्ञापन


सेना के जवान निरंतर रूट मार्च कर रहे हैं लेकिन लोगों में दहशत बरकरार है। उधर, बांके जिला मुख्यालय से सटे कोहलपुर कस्बे में थरूहट आंदोलनकारियों ने लाठी जुलूस निकालने की घोषणा कर दी है। इसके चलते कोहलपुर में दिन का कर्फ्यू लगा दिया गया है।
विज्ञापन


कैलाली में हुए खूनी संघर्ष को देखते हुए सुरक्षा तंत्र चौकन्ना है। वहीं, रुपईडीहा में एसएसबी जवानों ने गश्त तेज कर दी है।

सुबह 6 बजे कर्फ्यू हटते ही कोहलपुर में मधेसी आंदोलनकारियों ने लाठी जुलूस निकालने की घोषणा कर दी। इसके चलते कोहलपुर कस्बे में जिला प्रशासन एवं सुरक्षा समिति के निर्णय पर दिन के 10 बजे से सायंकाल चार बजे तक का कर्फ्यू फिर लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोहलपुर के पूरब मे चपरगौढ़ी से पश्चिम समझना चौक, उत्तर मे कोहलपुर हाईस्कूल से लेकर कौशल्या नगर तक का इलाके में कर्फ्यू लगा है।

थरूहट स्वायत प्रदेश समिति के बांके अध्यक्ष चंद्र बहादुर चौधरी ने बताया कि नेपाल सरकार अब आंदोलनकारियों का दमन करने पर उतारू हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उधर, बांके में सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed