{"_id":"5858114f4f1c1b1e64e39271","slug":"couple-fell-into-the-river-child-drowned","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुल से नाले में गिरे दंपती, मासूम डूबी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुल से नाले में गिरे दंपती, मासूम डूबी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Dec 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
माैके पर जमा लाेग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गिलौला में कुछ महीने पहले टूटे सिसवारा पुल से रविवार रात बाइक समेत दंपती व उनके दो बच्चे नाले में गिर गए। हादसे में दंपती व एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि छह माह की मासूम बच्ची डूब गई। सोमवार शाम तक गोताखोर उसके तलाशते रहे मगर सफलता नहीं मिली। वहीं, अस्पताल में भर्ती दंपती की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।
सिसवारा मार्ग के नाले पर बना पुल कुछ महीने पहले अचानक आई बाढ़ के कारण टूट गया था। इसके बाद भी नाला पार करने के लिए लोग जान जोखिम में डालकर इस पुल का इस्तेमाल कर रहे थे। रविवार रात सिरसिया थाना क्षेत्र के भरथाकला निवासी गोली अपनी पत्नी कुदरत जहां, दो वर्षीय पुत्र माकूल व छह माह की पुत्री शफीकुल निशा के साथ बाइक से पुरुषोत्तमपुर जा रहा था।
इस टूटे पुल से गुजरते वक्त संतुलन बिगड़ने से गोली बाइक समेत नाले में गिर गया। इससे गोली, उसकी पत्नी व पुत्र को गंभीर चोटें आईं। जबकि पत्नी की गोद में बैठी छह माह की बेटी शफीकुल निशा नाले में डूब गई।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने गोली, उसकी पत्नी व बेटे को नाले से निकालकर सीएचसी गिलौला पहुंचाया, जहां तीनों लोगों का उपचार चल रहा है। जबकि नाले में डूबी मासूम को सोमवार शाम तक खोजा नहीं जा सका। इस बारे में थानाध्यक्ष बृजेश कुंवर ने बताया कि गोताखोरों की मदद से नाले में जाल डलवाकर बच्ची की तलाश की जा रही है।