{"_id":"57f3e16d4f1c1b8c3227064f","slug":"conductor-died-and-40-injured-in-bus-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस दुर्घटना में कंडक्टर की मौत, 40 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस दुर्घटना में कंडक्टर की मौत, 40 घायल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ-बहराइच मार्ग पर हादसा
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ-बहराइच मार्ग पर धनराजपुर के निकट सवारियों से भरी एक निजी बस मंगलवार दोपहर में अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में परिचालक की मौके पर मौत हो गई। 40 यात्री घायल हुए हैं। इनमें चार यात्रियों को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। हादसे का कारण तीव्र मोड़ पर अचानक बाइक सवार का सामने आना बताया जा रहा है। पुलिस ने क्रेन से दुर्घटनाग्रस्त बस को सड़क से हटवाया।
लखनऊ से यात्रियों को लेकर एक निजी बस संख्या (यूपी41टी-7941) मंगलवार सुबह बहराइच रवाना हुई। जरवलरोड क्षेत्र में लखनऊ-बहराइच मार्ग पर धनराजपुर मोड़ के निकट अचानक एक बाइक सवार बस के सामने आ गया। तेज रफ्तार बस को मोड़ पर चालक ने तेजी से मोड़ा। इससे बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।
यात्रियों में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने यात्रियों को बाहर निकाला लेकिन तब तक परिचालक बाराबंकी निवासी राजेश (42) की मौत हो चुकी थी। अन्य घायलों कोसीएचसी मुस्तफाबाद में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
बाराबंकी में मसौली कुरसंडा शाहपुर निवासी दिलीप (40), गिलौला निवासी प्रभुनाथ (24), चौकसा निवासी शमीम (18) और रामनगर मर्री निवासी विनय प्रताप (24) की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है। मौके पर पहुंचे एसओ अनिल यादव ने बताया कि बस को सीधा करवाकर सड़क से हटवाया गया।