फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Complaint against MP's uncle

सांसद के चाचा के खिलाफ तहरीर

Sun, 25 Sep 2016 10:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 25 Sep 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
सांसद की सभा व धरना-प्रदर्शन के दौरान हुए हमले के मामले में रविवार सुबह वन दरोगा ने मोतीपुर थाने में तहरीर दी है। उसने सांसद के चाचा अक्षयवर नाथ कनौजिया समेत तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस जांच की बात कह रही है। कार्रवाई नहीं होने से वन कर्मचारी संघ आंदोलित है।
विज्ञापन


कर्मचारी नेताओं ने तीन दिन में सांसद के चाचा व दो अन्य पर हमले का केस दर्ज नहीं होने पर कार्य ठप करने की चेतावनी दी है। मोतीपुर वन क्षेत्राधिकारी की टीम ने शुक्रवार रात चौकीदारपुरवा निवासी बहादुर के घर से सूकर का मांस बरामद किया था। उस पर 20 हजार का जुर्माना किया गया।
विज्ञापन


क्षेत्र के लोगों ने वन विभाग पर ग्रामीणों के उत्पीड़न का आरोप लगाया। इसी मामले को लेकर शनिवार देर शाम को सांसद सावित्री बाई फुले अपने चाचा अक्षयवर नाथ कनौजिया व क्षेत्र के लोगों को लेकर मोतीपुर वन रेंज कार्यालय पहुंची। वहां वनकर्मी नहीं मिले तो मोतीपुर वन वैरियर पर सभा व धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान वहां से गुजर रहे ककरहा रेंज के वन दरोगा रामकुमार एक अन्य वन दरोगा महेंद्र मौर्य के साथ मिहींपुरवा की ओर जा रहे थे। भीड़ ने उनके साथ मारपीट कर दी। रामकुमार का कहना है कि सांसद के चाचा अक्षयवरनाथ, हरगोविंद पांडेय, तुलसीराम के साथ अन्य लोगों ने हमला कर मारापीटा।

कार्यालय की बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया। वह जान बचाकर भागे। रामकुमार ने रविवार सुबह घटना की तहरीर थाने पर दी है।लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है। थानाध्यक्ष परवेज अशरफ का कहना है कि तहरीर पर जांच करने के बाद केस दर्ज किया जाएगा।


उधर वन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष खालिद सईद, महामंत्री दीपक सिंह, उपाध्यक्ष रामवृक्ष राव आदि ने कहा कि तीन दिन में पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई नहीं की तो कामकाज ठप कर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed