{"_id":"5794e57d4f1c1bc148c4d0ee","slug":"child-drowned-in-the-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी में डूबकर बालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पानी में डूबकर बालक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2016 09:27 PM IST
विज्ञापन
पिता के साथ खेत की रखवाली करने गया एक बालक बेलहा-बेहरौली तटबंध के पास पैर फिसलने से बाढ़ के पानी में बह गया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े। मशक्कत के बाद आधा किलोमीटर दूर बालक का शव मिला।
खैरीघाट क्षेत्र में ग्राम रखौना निवासी ननके अपने पांच वर्षीय बेटे रोहित को साथ लेकर रविवार शाम बेलहा-बेहरौली तटबंध के निकट स्थित गन्ना व मक्के के खेत की रखवाली करने गया था। ननके खेत से खर पतवार निकाल रहा था तभी रोहित बेलहा-बेहरौली तटबंध पार कर बाढ़ का पानी देखने चला गया।
तटबंध से उतरते समय पैर फिसलने से वह बाढ़ के पानी में बहने लगा। रोहित ने बचाव के शोर मचाया। चीख पुकार सुनकर पिता व आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग दौड़े लेकिन तब तक रोेहित डूब चुका था।
विज्ञापन
ग्रामीणों की सहायता से एक घंटे की मशक्कत के बाद आधा किलोमीटर दूर रोहित को निकाला गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना से घर में कोहराम मच गया।