फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Cash and jewelery stolen from house

मकान से कैश व जेवरात चोरी

Sun, 06 Nov 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 06 Nov 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
Cash and jewelery stolen from house
घर में ‌ब‌िखरा सामान - फोटो : अमर उजाला
मकान में चार लाख की चोरी
विज्ञापन

-परिवारीजनों की गैरमौजूदगी में दीवार फांद दाखिल हुए चोर 
-सूचना के बावजूद नहीं मौके पर नहीं पहुंची पुलिस
चित्र परिचय: फोटो है। 
बहराइच। कुंडासपारा गांव निवासी एक ग्रामीण के घर में रात में घुसे चोरों ने अलमारी और बक्से का ताला तोड़कर नकदी, जेवरात व अन्य कीमती सामान समेत चार लाख की संपत्ति पार कर ली। सुबह महिला घर पहुंची, तब उसे चोरी की जानकारी हुई। थाने पर सूचना दी गई, लेकिन कोई भी पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। जिससे गांव के लोगों में आक्रोश भी दिखा। महिला का पति पंजाब के लुधियाना में एक निजी कंपनी में काम करता है। 
फखरपुर थाना अंतर्गत ग्राम कुड़ासपारा निवासी संतोष कुमार लुधियाना में एक निजी फैक्ट्री में सुपरवाइजर के पद पर तैनात है। संतोष इस समय लुधियाना में है। भाईदूज के मौके पर संतोष की पत्नी आरती अपने मायके फैजाबाद गई थी। घर की निगरानी पड़ोसियों को सौंपी थी। शनिवार रात में बंद मकान में दीवार फांदकर चोर घुस गए। कमरे का ताला तोड़ने के बाद चोरों ने अलमारी और बक्से का ताला भी तोड़ दिया। अलमारी में रखे 20 हजार रुपये, ढाई लाख के जेवरात, टीवी, फ्रिज, कूलर, बर्तन आदि चोर समेट ले गए। सुबह पड़ोसियों को जानकारी हुई तो आरती को सूचना दी। आरती रविवार दोपहर घर पहुंची तो सारा सामान गायब था। चोरी गए सामान की कीमत चार लाख बताई गई है। आरती ने सूचना थाने पर दी लेकिन पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचे। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है। थानाध्यक्ष छोटक यादव का कहना है कि दरोगा को भेजकर जांच कराई जाएगी। 
विज्ञापन

तीन घरों में दो दिन पूर्व हो चुकी चोरी
कुंडासपारा गांव में दो दिन पहले खुशीराम,  मूलचंद और भिखारीलाल के मकान में चोरी हो चुकी है। तीनों घरों से चोर करीब डेढ़ लाख से अधिक की संपत्ति समेट ले गए। सप्ताह भर पूर्व पड़ोसी गांव बसंता में प्रेम कुमार के घर चोरी हुई थी। चोरी की एक भी घटना का पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है। इससे क्षेत्र के लोगों में काफी आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed