फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Case of black marketing against Grain Exporter

अनाज एक्सपोर्टर के खिलाफ कालाबाजारी का केस दर्ज

Sun, 23 Apr 2017 11:25 PM IST
अमर उजाला / बहराइच
अमर उजाला / बहराइच Updated Sun, 23 Apr 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
Case of black marketing against Grain Exporter
कालाबाजारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नानपारा-रुपईडीहा रोड स्थित गोदाम में एक सप्ताह पूर्व अनाज डंप मिलने के मामले की जांच में फर्जीवाड़ा सामने आने पर डीएम ने केस दर्ज करने का आदेश दिया है। आपूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज करके छानबीन जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


नानपारा इंस्पेक्टर आलोक राव ने 15 अप्रैल की रात गश्त के दौरान रुपईडीहा रोड स्थित एक गोदाम पर छापेमारी की थी। जहां लगभग पांच हजार बोरी चावल डंप मिला था। एसडीएम की सूचना पर डीएम अजयदीप सिंह ने असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्य कर अभय सिंह, नायब तहसीलदार विनोद कुमार गुप्ता, मंडी सचिव मुकेश त्रिपाठी, विपणन निरीक्षक भारत व आपूर्ति निरीक्षक विमल कुमार गुप्ता की पांच सदस्यीय जांच टीम का गठन किया था।
विज्ञापन


टीम ने मेसर्स शिखरदीप ट्रेडर्स के रुपईडीहा रोड, सब्जीमंडी रोड और मिहींपुरवा रोड स्थित तीन गोदामों की जांच की। इस दौरान स्टॉक रजिस्टर में 288.50 क्विंटल चावल कम पाया गया। जबकि चने की दाल अधिक पायी गई। फर्म के गोदाम में नेपाल के बांके जिला की कंपनी बजरंगी व उपकार ब्रांड की खाली बोरियां भी मिलीं। इन बोरियों में अनाज भरकर नेपाल में तस्करी की भी पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच रिपोर्ट मिलने पर डीएम ने धारा 3/7 के तहत केस दर्ज करने का आदेश दिया। इंस्पेक्टर आलोक राव ने बताया कि आपूर्ति निरीक्षक विमल कुमार गुप्ता की तहरीर पर कंपनी के प्रोपराइटर संगत टोला निवासी मोहम्मद कलीम पुत्र मोहम्मद खलील के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed