{"_id":"57741fa54f1c1ba32c79bfcf","slug":"burglars-stealing-three-houses-covered-the-three-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने तीन घरों में की चाोरीसे समेटा तीन लाख का माल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने तीन घरों में की चाोरीसे समेटा तीन लाख का माल
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Thu, 30 Jun 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
घर में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैतापुर गांव में मंगलवार की रात चोरों ने तीन घरों से तीन की लाख की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ग्रामीणों ने बौंडी थाने में तहरीर दी है। लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है। जबकि वारदात स्थल के पास ही पुलिस रात में गश्त पर रहती है। इससे लोगों में पुलिस के खिलाफ भारी आक्रोश है।
बौंडी थाना अंतर्गत जैतापुर गांव निवासी जैनुलाब्दीन के घर पर मंगलवार की रात कोई नहीं था। इसका फायदा उठाकर घर के पीछे के दरवाजे में लगे ताले को काटकर चोर भीतर दाखिल हो गए। चोरों नेे पूरे घर को खंगाला। यहां से झुमकी, झाला, नथिया, पायजेब, बाला, बूंदा, 18 किलोग्राम का डेग व बर्तन समेट ले गए।
बुधवार की सुबह जैनुलआब्दीन की पत्नी घर पहुंची तो उसे चोरी का पता चला। परिवारिजनों के मुताबिक करीब दो लाख की संपत्ति चोरी हुई है। इसके बाद चोरों ने अगला निशाना तुफैल के घर को बनाया।
विज्ञापन
दीवार को फांदकर घुसे चोरों ने यहां से एक हजार विदेशी मुद्रा रियाल, जेवर व कपड़ों समेत 70 हजार की संपत्ति पर हाथ साफ किया है। इसके बाद जैतापुर गांव से सौ मीटर दूरी पर स्थित इब्राहीम के घर पर चोरों ने धावा बोला। चोेरोें ने यहां कपड़ा, बर्तन गायब किया है। बुधवार की सुबह तीनों पीड़ितों ने बौंडी थाने में तहरीर दी है। लेकिन केस दर्ज नहीं है।