{"_id":"574c694c4f1c1b3f3f109736","slug":"boy-died-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में बालक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2016 09:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसों में घायल एक बालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि महिला जायरीन समेत चार लोग घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पयागपुर के इंदिरापुर गांव निवासी लालू (7) पुत्र बैधू रविवार शाम को घर के पास गोंडा-बहराइच मार्ग पार कर रहा था।
तभी उधर से गुजरी तेज रफ्तार बाइक ने लालू को टक्कर मार दी। घायल लालू को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखकर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान देर रात लालू ने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर, सुल्तानपुर निवासी रामदुलारे अपनी पत्नी अंगरेजा और पुत्र सुंदर के साथ दरगाह शरीफ मेले में आए थे। जियारत के बाद रात को घर लौटने के लिए जब सभी आटो पर सवार होकर बस अड्डा जा रहे थे। तभी आटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे उसमें सवार तीन जायरीन घायल हो गए।
विज्ञापन
प्राथमिक उपचार के बाद सभी घर चले गए। इकौना निवासी मोती प्रसाद की पत्नी राजपूता (50) को बहराइच-बलरामपुर मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। उन्हें भी गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।