फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   BDC member kidnapped

क्षेत्र पंचायत सदस्य का अपहरण

Mon, 18 Jan 2016 09:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Mon, 18 Jan 2016 09:55 PM IST
विज्ञापन
पयागपुर (बहराइच)। लखाही के क्षेत्र पंचायत सदस्य भरत यादव को रविवार रात कुछ लोगों ने मारपीटकर अगवा कर लिया। वह पत्नी के साथ बाजार से लौट रहा था।
विज्ञापन


पत्नी के विरोध करने पर बदमाशों ने फायरिंग की और क्षेत्र पंचायत सदस्य को लेकर भाग निकले। महिला ने रात में ही थाने पहुंचकर पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत पांच लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी है।

पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नामजद अपहर्ताओं की तलाश में पुलिस छापा मार रही है।

ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई है। ऐसे में प्रमुख पद की कुर्सी के लिए जोड़तोड़ करने वाले लोग क्षेत्र पंचायत सदस्यों को अपने पक्ष में करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन


जो क्षेत्र पंचायत सदस्य नियम विरुद्ध वोटिंग करने का विरोध कर रहे हैं। उन पर दबंगों की भौंहें टेढ़ी हैं। वर्चस्व की यही जंग पयागपुर ब्लॉक में भी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पूर्व ब्लॉक प्रमुख और पूर्व जिला पंचायत सदस्य अपने-अपने कैंडिडेट को प्रमुख पद की कुर्सी पर आसीन करना चाह रहे हैं। लखाही गांव निवासी भरत यादव क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं।

पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह ब्लॉक प्रमुख पद के लिए अपने प्रत्याशी को वोट देने के लिए भरत पर दबाव बना रहा था लेकिन उसने निष्पक्ष तरीके से प्रमुख पद के चुनाव में वोटिंग करने की बात कही थी। इसी के चलते उसे कुछ दिन पूर्व धमकियां मिली थीं।

भरत यादव की पत्नी फूला यादव का कहना है कि रविवार शाम वह बाइक से पति के साथ पयागपुर बाजार आई थी। खरीदारी के बाद देर शाम दोनों घर लौट रहे थे।

भूपगंज बाजार से कुछ आगे पहुंचने पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह उर्फ गब्बर सिंह, मोहनपुर माफी के पूर्व प्रधान रवींद्र सिंह, झाला तरहर के कृष्णकुमार, शंभू टिकरी के पूर्व प्रधान जगदीश सिंह और बैसनपुरवा ऐलो गांव निवासी राहुल सिंह ने अपनी कार बाइक के आगे लगा दी।

जब तक दंपती कुछ समझ पाते इतने में कार से निकलकर सभी भरत को पीटते हुए कार की तरफ घसीटने लगे। फूला ने विरोध किया तो सभी ने हवाई फायरिंग शुरू कर दी। फिर, भरत को कार में बैठाकर चंपत हो गए।

फायरिंग और चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े। तत्काल थाने पर सूचना दी गई। थानाध्यक्ष विनय कुमार यादव ने मौके की जांच करने के बाद फूला की तहरीर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य भरत यादव के अपहरण का केस दर्ज किया है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि पांचों आरोपियों को नामजद करते हुए धारा 147, 148, 323, 504, 506, 452, 364 और 307 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दी गई लेकिन सभी फरार मिले। निरंतर छापेमारी की जा रही है।

देवेंद्र सिंह पर दर्ज हैं 25 मुकदमे

पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह उर्फ गब्बर सिंह पर फैजाबाद में लूट, प्राणघातक हमला, आर्म्स एक्ट, गैंगेस्टर एक्ट, हत्या के मुकदमे कोतवाली नगर, कैंट थाना क्षेत्रों में दर्ज हैं।

इसके अलावा टांडा अंबेडकर नगर, कोतवाली महानगर लखनऊ, थाना हसनगंज लखनऊ, कोतवाली देहात बहराइच, थाना गाजीपुर लखनऊ में भी आर्म्स एक्ट, लूट के प्रयास, लूट समेत कई संगीन मामलों के 25 केस दर्ज हैं।

प्रमुख की कुर्सी के लिए चल रही वर्चस्व की जंग

ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी इस बार सुरक्षित हो गई है। ऐसे में अनुसूचित जाति जनजाति का उम्मीदवार ही ब्लॉक प्रमुख का चुनाव लड़ सकता है।

इस कुर्सी को अपने पक्ष में करने के लिए एक पूर्व ब्लॉक प्रमुख और पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह गब्बर अपने-अपने चहेतों को चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी में हैं। उसी के चलते क्षेत्र पंचायत सदस्य का अपहरण किया गया है।

डीआईजी के सामने हुआ हाजिर बोला, गया था गंगा नहाने

बहराइच। पयागपुर बाजार से लौटते समय पत्नी के सामने अगवा किया गया बीडीसी भरत यादव सोमवार देर शाम नाटकीय अंदाज में गोंडा में डीआईजी के सामने पेश हुआ।

उसने डीआईजी जेपी सिंह को दिए गए बयान में कहा है कि उसका किसी ने अपहरण नहीं किया। वह गंगा नहाने इलाहाबाद गया था। इस पर डीआईजी ने बीडीसी को थाने जाकर अपना बयान दर्ज करवाने का निर्देश दिया।


डीआईजी ने बताया कि भरत के साथ चार अन्य लोग भी थे लेकिन वह कौन थे नहीं पूछा। वहीं, पयागपुर के प्रभारी थानाध्यक्ष पवन सिंह का कहना है कि अगवा भरत के डीआईजी के यहां पेश होने की सूचना मिली है लेकिन देर रात तक वह थाने नहीं पहुंचा है। आने पर बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed