फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Baby drown in the river, death

मासूम सरयू में डूबा, मौत

Mon, 12 Sep 2016 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 12 Sep 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
सरयू नदी के उस पार स्थित दूजीपुरवा निवासी महिला अपने बेटे के साथ दवा लेने नानपारा गई थी। लौटते वक्त नदी के तट पर नाव का इंतजार करते वक्त बीमार महिला बेहोश हो गई। इस बीच नदी किनारे खेल रहा उसका मासूम पुत्र डूब गया।
विज्ञापन


होश आने पर मां ने बेटे की खोजबीन शुरू की तो उसकी चप्पल नदी में उतराती दिखी। सुबह मासूम का शव घटनास्थल से दो किलोमीटर दूर नदी में मिल गया। पंचनामा के बाद शव दफना दिया गया है। खैरीघाट का दूजीपुरवा गांव सरयू नदी के उस पार है। गांव निवासी लक्ष्मीनारायण व उसकी पत्नी लक्ष्मी देवी कुछ दिनों से बुखार व जकड़न की चपेट में हैं।
विज्ञापन


नानपारा के एक डॉक्टर से दंपती इलाज करा रहे थे। रविवार शाम को लक्ष्मीनारायण की तबीयत ज्यादा खराब हो गई और उसकी दवा भी खत्म हो गई। इस पर लक्ष्मी अपने आठ वर्षीय पुत्र सुनील को साथ लेकर नानपारा के लिए निकली। चिकित्सक से दवा लेकर लौटने में लक्ष्मी को देर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


नदी के तट पर नाव का इंतजार करते वक्त चक्कर आने से लक्ष्मी बेहोश हो गई। इस दौरान नदी के किनारे खेल रहा सुनील पैर फिसलने से डूब गया। लगभग एक घंटे बाद नाव पहुंची तो लोगों ने लक्ष्मी को बेहोश पड़े देखा। पानी का छींटा मारने पर होश आया तो लक्ष्मी ने बेटे की खोजबीन शुरू की। कुछ दूरी पर नदी में सुनील की चप्पल उतराती दिखी।


इससे उसके नदी में डूबने का अनुमान लगाया गया। देर रात तक खोजबीन जारी रही। मगर कुछ पता नहीं चला। रविवार सुबह नौ बजे सुनील का शव घटनास्थल से दो किलोमीटर दूर नदी में उतराता मिला। सूचना पाकर परिवारीजन मौके पर पहुंचे। बेटे का शव देखकर मां-बाप बिलख पड़े। तहसील को सूचना देने के बाद शव दफना दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed