{"_id":"0b8de5a291b44c4f06b0f2767cd91b63","slug":"attempted-rape-of-teenager-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से रेप का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी से रेप का प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Thu, 29 Oct 2015 09:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजौली थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण के घर में घुसकर पड़ोसी गांव के युवक ने किशोरी से रेप का प्रयास किया। किशोरी के शोर मचाने पर परिवारीजन और गांव के लोग दौड़े। युवक को घेराबंदी कर दबोच लिया गया और पिटाई कर पेड़ से बांध दिया गया। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
सुजौली थाना अंतर्गत एक गांव निवासी ग्रामीण फूस के घर में रहता है। मकान में दरवाजे नहीं हैं। घर के एक कमरे में 15 वर्षीय किशोरी रात में अकेले सो रही थी। दूसरे कमरे में परिवार के अन्य सदस्य थे। रात 12 बजे के आसपास बड़खड़िया गांव निवासी अजय दबे पांव घर में घुस आया। उसने कमरे में सो रही किशोरी के साथ अश्लीलता करते हुए रेप का प्रयास किया। किशोरी के शोर मचाने पर परिवारीजन दौड़े। गांव के लोग भी इकट्ठा हुए।
विज्ञापन
अपने को घिरता देख युवक ने भागने का प्रयास किया लेकिन लोगों ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। पिटाई करने के बाद युवक को बांध दिया गया। सूचना पाकर थाने के उपनिरीक्षक एके श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचकर युवक को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर रेप के प्रयास का केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन