फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   allegations of rape on DIOS

डीआईओएस पर दुष्कर्म का आरोप

Sat, 26 Mar 2016 09:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/ बहराइच Updated Sat, 26 Mar 2016 09:42 PM IST
विज्ञापन
allegations of rape on DIOS
बच्ची के साथ रेप - फोटो : डेमो फोटो
जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह पर एक महिला ने नौकरी देने का झांसा देकर दुष्कर्म करने और मोबाइल क्लिप बनाने का आरोप लगाया है। नवाबगंज थाना क्षेत्र की महिला के अनुसार डीआईओएस ने रुपईडीहा के एक स्कूल में चपरासी की नौकरी के देने लिए घर पर बुलाया और रिवॉल्वर की नोक पर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


यही नहीं, उसने कोतवाली पुलिस से शिकायत भी की लेकिन, केस दर्ज नहीं हुआ। हारकर पीड़िता ने एसपी सालिकराम वर्मा से गुहार लगाई तो उन्होंने कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक को मामले की जांचकर तीन दिन में रिपोर्ट देने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


इसके बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता ने परिवहन राज्यमंत्री यासर शाह को भी वारदात की जानकारी दी तो उन्होंने एसपी को उचित कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसा कि पीड़िता ने एसपी को लिखे पत्र में आरोप लगाया ‘नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज में चपरासी की नौकरी के लिए 5 मार्च को जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह के दफ्तर पहुंची तो उन्होंने नौ मार्च को घर पर आने को कहा। नौ मार्च को मैं दोपहर करीब 12 बजे उनके आवास पर पहुंची तो उन्होंने कमरे में बैठाकर पद का रौब दिखाया।


मुझे इरादे ठीक नहीं लगे तो वहां से निकलने लगी तो उन्होंने रिवॉल्वर तानकर धमकी दी और दुष्कर्म किया। मोबाइल क्लिप भी बना ली।’

डीआईओएस बोले- मुझसे नहीं मिली महिला
डीआईओएस रवींद्र सिंह ने कहा कि उन्हें बदनाम करने के लिए साजिश रची जा रही है। न तो कोई महिला मुझसे मिली, न ही मैंने किसी महिला से अभद्रता की है। नियुक्ति पर रोक लगी हुई है। ऐसे में मैं नौकरी कहां से दे दूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed