{"_id":"5b78637742c79246344b1e4b","slug":"91534616439-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरवल नगर पंचायत में उठापटक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जरवल नगर पंचायत में उठापटक
Updated Sun, 19 Aug 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जरवल (बहराइच)। जरवल नगर पंचायत अध्यक्ष तस्लीम बानों के पति ने शुक्रवार को नगर पंचायत कार्यालय में सभासद के साथ अभद्रता कर हाथापाई की।
रेप का केस दर्ज करवाने के साथ ही एससीएसटी एक्ट में कार्रवाई करवाने की बात कही। इससे नगर क्षेत्र के सभासद भड़क उठे।
सभी ने आए दिन सभासद पति पर सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चेयरमैन पति और सभासदों के आमने-सामने आने से नगर क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति है।
सभासद अफजाल समेत आठ सभासदों ने थाने पर तहरीर में कहा है कि चेयरमैन तस्लीम बानो के पति इंतिजार अहमद उर्फ मिथुन चेयरमैन के प्रतिनिधि हैं। वे बेवजह सरकारी कामकाज में बाधक बन रहे हैं।
सभासदों ने बताया कि बीते शुक्रवार को दोपहर तीन बजे के आसपास सभासद जलील अहमद जनता के कार्य से कार्यालय गए थे। चेयरमैन पति वहां पहले से मौजूद थे।
चेयरमैन पति ने अकारण जलील अहमद के साथ अपशब्दों का प्रयोग करते हुए अभद्रता की। विरोध करने पर हाथापाई भी की। इससे वहां मौजूद अन्य सभासद भड़क उठे।
वहां से सभासद थाने पहुंच गए। सभासद मोहम्मद अफजल, शकील अहमद, शरीफ अहमद, इबरार, जलील, कोमल लता, चंदा बानो, नादरा ने चेयरमैन पति पर आए दिन परेशान करने, बेवजह रेप का केस दर्ज कराने, एससीएसटी एक्ट में जेल भेजवाने की धमकी देने की तहरीर दी।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष श्यामबहादुर सिंह ने बताया कि सभासदों की तहरीर पर चेयरमैन पति के खिलाफ धारा 352, 504, 506 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। विवेचना के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
साजिश के तहत लगाए जा रहे आरोप
चेयरमैन पति इंतिजार अहमद का कहना है कि वे चेयरमैन के प्रतिनिधि होने के कारण कार्यालय जाते हैं। लेकिन कुछ लोगों को कार्यालय आना पसंद नहीं। साजिश के तहत उनके ऊपर आरोप मढ़े जा रहे हैं।
जांच कराकर करेंगे कार्रवाई
नगर पंचायत जरवल में विवाद की सूचना मिली है। जांच कराकर कार्रवाई करेंगे। जो भी दोषी होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। विवाद से विकास कार्य प्रभावित होते हैं।
-पंकज कुमार, उप जिलाधिकारी