{"_id":"593edf511126f46c608b45c1","slug":"91497292625-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेदर्द मां ने झाड़ियों में फेंका, राधा ने नवजात को दी मां की ममता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेदर्द मां ने झाड़ियों में फेंका, राधा ने नवजात को दी मां की ममता
Updated Tue, 13 Jun 2017 03:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जननी ने झाड़ियों में फेंका, राधा ने बच्ची को दी ममता की छांव
शिवपुर बैरागी के मजरा दुरबासापुरवा गांव के पास मिली नवजात
पयागपुर (बहराइच)। चाहे मजबूरी रही हो या लोकलाज का भय। एक मां ने बेटी को जन्म देने के बाद उसे गांव के पास झाड़ियों में फेंक दिया। ग्रामीण ने मासूम को बिलखते देखा तो एंबुलेंस बुलवाकर अस्पताल पहुंचाया। सूचना पाकर झौनहा गांव की एक महिला ने मासूम को गोद लेने की पेशकश की तो पुलिस ने लिखा-पढ़ी के बाद उसे सौंप दिया। महिला बच्ची को गोद में लेकर काफी खुश है।
जिले में बेटियों को फेंकने की घटनाएं आम हो गई हैं। बीते दो माह में ऐसे 10 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें तीन नवजात की मौत भी हो चुकी है। सोमवार को सुबह पयागपुर थाना अंतर्गत ग्राम सभा शिवपुर बैरागी के मजरा दुरबासापुरवा की झाड़ियों में एक नवजात के रोने की आवाज उधर से गुजर रहे गांव के गोविंदशरण मिश्र ने सुनीं। उन्होंने गांव में इसकी सूचना दी तो मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। नवजात को सुरक्षित कर पुलिस को अवगत कराया गया। फिर एंबुलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाकर भर्ती किया गया। वहां पर इलाज के बाद नवजात पूरी तरह स्वस्थ हो गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज कराने आई झौनहा गांव की राधा देवी पत्नी गोली प्रसाद ने मासूम को देखा तो उसकी ममता उमड़ पड़ी। राधा ने नवजात को गोद लेकर मां का प्यार देने की पेशकश की। इस पर थानाध्यक्ष संजय मिश्र ने लिखा-पढ़ी के बाद मासूम को राधा देवी को सौंप दिया। गौरतलब हो कि राधा पहले ही चार बेटे व दो बेटियों की मां है। राधा का कहना है कि वह तीसरी बेटी के रूप में नवजात का पालन पोषण करेगी।