फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   टीम ने की बरामदगी

टीम ने की बरामदगी

Tue, 26 Mar 2019 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
टीम ने की बरामदगी
20 पेटी देशी शराब व 66 हजार कैश के साथ दो गिरफ्तार
विज्ञापन



बहराइच। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चेकिंग के लिए तैनात उड़नदस्ते ने लखनऊ-बहराइच राजमार्ग पर चेकिंग के दौरान दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 66 हजार रुपये नगदी, कार व 20 पेटी देशी शराब बरामद हुई है। आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों लोगों को जेल भेजा गया है।


लोकसभा चुनाव के मद्देनजर फ्लाइंग स्क्वाएड टीमों का गठन सभी विधानसभा क्षेत्रों में किया गया है। कैसरगंज विधानसभा क्षेत्र में फ्लाइंग स्क्वाएड प्रथम के मजिस्ट्रेट अवर अभियंता लघु सिंचाई राम मोहन व उपनिरीक्षक अशोक कुमार जायसवाल की अगुवाई में मंगलवार को चेकिंग की जा रही थी।
विज्ञापन



टीम ने लखनऊ-बहराइच राजमार्ग पर ग्राम पवही व नत्थनपुर मोड़ के बीच में चेकिंग के दौरान एक वाहन रुकवाकर तलाशी ली। इस पर वाहन में 20 पेटी देशी शराब बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके साथ ही कार में सवार चालक रानीपुर के भानपुर गांव निवासी कंधई लाल वर्मा पुत्र रामप्यारे वर्मा व रानीपुर के कटघरा निवासी जितेंद्र सिंह के पास से 66 हजार रुपये नकद भी बरामद हुए। टीम ने थाना कैसरगंज में दोनों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों को जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed