फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   बच्चे की मौत पर भड़के लोग, चिल्ड्रेन वार्ड में तोड़फोड़

बच्चे की मौत पर भड़के लोग, चिल्ड्रेन वार्ड में तोड़फोड़

Sun, 17 Sep 2017 10:03 PM IST
Updated Sun, 17 Sep 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
बच्चे की मौत पर भड़के लोग, चिल्ड्रेन वार्ड में तोड़फोड़
बहराइच। जिला चिकित्सालय के चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती एक बच्चे की रविवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। इस पर बच्चे के साथ मौजूद लोग भड़क उठे। अन्य लोग भी इकट्ठा हो गए। सभी ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। तोड़फोड़ की। अफरा तफरी की स्थिति बन गई। चपेट में आकर चार महिलाएं भी चोटहिल हुई हैं। पुलिस ने पहुंचकर किसी तरह काबू पाया है। अफरा-तफरी की स्थिति है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर अंतर्गत मोहल्ला किला गुदड़ी निवासी अमन (5) पुत्र सईद को बुखार व उल्टी-दस्त की शिकायत थी। इस पर परिवारीजनों ने रविवार शाम को अमन को जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया। यहां पर इलाज के दौरान रात नौ बजे के आसपास उसकी तबियत बिगड़ गई। परिवारीजनों ने डॉक्टरों को बुलाया। लेकिन इसी दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया। परिवार के साथ मौजूद लोगों ने डॉक्टरों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। चिल्ड्रेन वार्ड में स्टाफ नर्स व स्वास्थ्य कर्मियों से कहासुनी हुई। कहासुनी के दौरान लोगों ने तोड़फोड़ की। फर्नीचर पलट दिया। अभिलेख फाड़ डाले। कुछ कुर्सियां फोटो थेरेपी वार्ड के दरवाजे पर फेंकी। जिससे उसका शीशा टूटकर बिखर गया। चपेट में आकर चार महिलाएं चोटहिल हुईं। सूचना पाकर कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक एसएन तिवारी व कोतवाली देहात के मधुप नरायन मिश्र मौके पर दलबल के साथ मौके पर पहुंचे हैं। किसी तरह लोगों को समझा बुझाकर शांत किया गया है। मुख्य चिकित्साधीक्षक पीके टंडन ने बताया कि कर्मचारियों से बात करने के बाद मामले की तहरीर देंगे। देर रात तक वार्ड में हंगामे की स्थिति रही। भर्तीरोगी भी खौफजदा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed