फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   67 Anganwadi center found closed in raid

छापे में 67 आंगनबाड़ी केंद्र मिले बंद

Wed, 18 May 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 18 May 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
67 Anganwadi center found closed  in raid
छापा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

महसी के आंगनबाड़ी केंद्रों पर बुधवार को जिला स्तरीय अधिकारियों की 12 टीमों ने एकसाथ छापेमारी की। जांच में 67 केंद्र बंद मिले। इस पर सीडीपीओ व सुपरवाइजरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कार्यकर्त्रियों व सहायिकाओं के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू की गई है।

विज्ञापन


जनपद में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की योजनाओं का बुरा हाल है। आए दिन केंद्रों के नहीं खुलने व पोषाहार की बिक्री किए जाने की शिकायत मिल रही थी। जिलाधिकारी अभय ने बाल विकास परियोजनाओं में छापेमारी के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


ला कार्यक्रम अधिकारी सुनील श्रीवास्तव, डब्लूएचओ समेत अन्य की अगुवाई में 12 टीमों का गठन किया गया था। टीमों ने महसी क्षेत्र के 213 आंगनबाड़ी केंद्रों पर बुधवार को अचानक छापेमारी शुरू की। 185 केंद्रों की जांच की गई। जिसमें 67 केंद्र बंद मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीपीओ ने बताया कि केंद्रों के बंद होने पर बाल विकास परियोजना अधिकारी मीना यादव व मुख्य सेविकाओं की जिम्मेदारी तय करते हुए उनको कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों व सहायिकाओं पर भी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed