फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   व्यापं घोटाले में संलिप्त चिकित्सक के घर सीबीआई का छापा

व्यापं घोटाले में संलिप्त चिकित्सक के घर सीबीआई का छापा

Fri, 29 Sep 2017 01:04 AM IST
Updated Fri, 29 Sep 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
व्यापं घोटाले में संलिप्त चिकित्सक के घर सीबीआई का छापा
बहराइच/उर्रा। मध्य प्रदेश के व्यापम घोटाले में संलिप्त उर्रा निवासी चिकित्सक के घर बुधवार देर शाम को सीबीआई की टीम ने छापा मारा। घर की तलाश ली, लेकिन चिकित्सक की सिर्फ मां मिली। उनका बयान दर्ज करने के बाद सीबीआई की टीम ने गांव के लोगों से पूछताछ की। इस दौरान चिकित्सक की मां ने बेटे से फोन पर बात करवाई। सीबीआई के अधिकारियों ने आरोपी चिकित्सक को पूछताछ के लिए लखनऊ के कृष्णानगर थाने में तलब किया है। सीबीआई की टीम के पहुंचने से हड़कंप की स्थिति रही।
विज्ञापन

मोतीपुर थाना अंतर्गत उर्रा गांव निवासी चिकित्सक वीरेंद्र कुमार मौर्य मध्यप्रदेश के व्यापम घोटाले के आरोपी हैं। उसके ऊपर मध्यप्रदेश के भोपाल में एमपीएमटी परीक्षा में धांधली करवाने के आरोप में 120 बी, 419, 467, 420, 471 और एमपीआर एक्ट के तहत केस दर्ज है। घोटाले की जांच शुरुआती दौर में भोपाल एटीएस को मिली थी। चार मई 2015 को पहली बार भोपाल पुलिस उर्रा आई थी। लेकिन चिकित्सक घर पर नहीं मिला था। इसके बाद पांच जून 2015 व 10 अगस्त 2016 को पुन: मध्यप्रदेश एटीएस ने छापेमारी की। लेकिन चिकित्सक हाथ नहीं लगा। नवंबर 2016 में जांच सीबीआई को सौंप दी गई। बुधवार देर शाम को पहली बार सीबीआई टीम भोपाल सीबीआई शाखा के इंस्पेक्टर मनोज त्रिपाठी की अगुवाई में बहराइच पहुंची। मोतीपुर थाने में संपर्क साधने के बाद स्थानीय पुलिस के साथ सीबीआई टीम ने गांव में छापेमारी की। लेकिन घर पर चिकित्सक वीरेंद्र मौजूद नहीं मिला। सिर्फ उसकी मां बसंती देवी मौजूद मिलीं। उनसे आधे घंटे तक सीबीआई की टीम ने पूछताछ की तो मां भी बेटे के तैनाती स्थल के बारे में नहीं बता सकी। इस दौरान गांव के लोगों को बुलवाकर टीम ने उनका बयान दर्ज किया। तभी मां ने सीबीआई टीम को एक नंबर देकर बेटे से बात करने को कहा। मां बसंती के द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर पर सीबीआई इंस्पेक्टर मनोज त्रिपाठी ने संपर्क साधा तो व्यापम घोटाले में संलिप्त वीरेंद्र से बात हुई। उसने बताया कि वह रायबरेली जिले के सतांव स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात है। बातचीत के दौरान सीबीआई टीम ने पूछताछ के लिए आरोपी चिकित्सक वीरेंद्र को लखनऊ के कृष्णानगर थाने पर तलब किया है।
विज्ञापन


आरोपी चिकित्सक बोला, बन चुका हूं सरकारी गवाह, करोगे गिरफ्तार
सीबीआई के इंस्पेक्टर मनोज त्रिपाठी ने बताया कि फोन पर बातचीत के दौरान आरोपी चिकित्सक वीरेंद्र ने अपने सरकारी गवाह बनने की बात कही। यह भी कहा कि सरकारी गवाह होने के चलते गिरफ्तार नहीं कर सकते। इस पर चिकित्सक और इंस्पेक्टर के बीच झड़प भी हुई। इंस्पेक्टर ने कहा कि आरोपी चिकित्सक लखनऊ बुलाया गया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी बाराबंकी हसील में है अधिकारी, फोन पर हुई बात
सीबीआई इंस्पेक्टर मनोज ने बताया कि गांव के लोगों से पता चला कि आरोपी चिकित्सक वीरेंद्र की पत्नी बाराबंकी में तहसील में अधिकारी के पद पर तैनात है। मजिस्ट्रेट का दर्जा है। ग्रामीणों के बयान में इसकी जानकारी होने के बाद टीम ने पत्नी प्रज्ञा से फोन कर पर बातचीत कर उसका बयान दर्ज किया।


पुलिस रख रही नजर
सीबीआई टीम आरोपी चिकित्सक वीरेंद्र की तलाश में आई थी। उनके साथ कांस्टेबिल शैलेंद्र नाथ पांडेय व चंद्रशेखर को छापेमारी के लिए भेजा गया था। लेकिन चिकित्सक मौजूद नहीं मिला। उसके घर पर नजर रखी जा रही है। -हरि सिंह, मोतीपुर थानाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed