{"_id":"59bac7d94f1c1b8e688b48c1","slug":"51505413081-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ कार्यालय में दो लिपिकों का हंगामा, एएनएम के साथ अभद्रता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीएमओ कार्यालय में दो लिपिकों का हंगामा, एएनएम के साथ अभद्रता
Updated Thu, 14 Sep 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में तैनात दो लिपिकों के बीच विभागीय कार्यों को लेकर गुरुवार दोपहर में विवाद हो गया। दोनों ने जमकर हंगामा किया। इस बीच कमरे में मौजूद क्षेत्रीय एएनएम ने विवाद करने से रोका तो उसे एक लिपिक ने कमरे में ही बंद कर दिया। विरोध करने पर अपशब्दों का प्रयोग कर अभद्रता की। इस पर जमकर हंगामा हुआ। कार्यालय के लोग एकत्रित हो गए। लगभग एक घंटे बाद कमरे का ताला खुला। तब एएनएम बाहर निकलीं। हालांकि इस मामले में एएनएम ने अभी रिपोर्ट नहीं की है। लेकिन वह लिपिक द्वारा माफी मांगने की बात पर अड़ी हुई है। पीड़ित एएनएम का कहना है कि अगर लिपिक ने माफी न मांगा तो कानूनी कार्रवाई करेंगे।
सीएमओ कार्यालय में गुरुवार दोपहर के समय दो लिपिकों के बीच कहासुनी हुई। पटल के कार्य को लेकर विवाद काफी बढ़ गया। इस दौरान जिला अस्पताल की एएनएम फूलमती विभागीय कार्य से कार्यालय में पहुंची। उसने विवाद कर रहे लिपिक परमानंद और मतीन को समझा बुझाकर मामला शांत कराने की कोशिश की। इस पर एक लिपिक भड़क उठा। उसने एएनएम को कमरे में धकेलकर बाहर से ताला बंद कर दिया। एएनएम के विरोध करने पर अपशब्दों का प्रयोग कर अभद्रता की। महिला ने मौके पर अश्लीलता करने का भी आरोप मढ़ा। घटना की सूचना तत्काल क्षेत्रीय मुआयने पर निकले मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण पांडेय को दी गई। वहीं एएनएम के समर्थन में काफी संख्या में कर्मचारी एकत्रित हो गए। हंगामा की स्थिति बनी। आननफानन में कमरे का दरवाजा खोलकर एएनएम को बाहर निकाला गया। इस मामले में एएनएम का कहना है कि अभी उसने तहरीर नहीं दी है। लेकिन जिस लिपिक ने अभद्रता और अश्लीलता की है, वह सार्वजनिक रूप से माफी मांगे।
विभागीय कार्रवाई की जाएगी
मामला संज्ञान में आया है। वह इस समय रिसिया और शिवपुर क्षेत्र में स्वास्थ्य केंद्र के मुआयने पर निकले हैं। शाम को दोनों पक्षों को बुलाया गया है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज करनेे के बाद विभागीय कार्रवाई की जाएगी। जो भी दोषी होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। अगर जरूरत पड़ी तो एफआईआर भी करवाया जाएगा। -डॉ. अरुण पांडेय, सीएमओ