फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   5.8 kg charas recovered, five smugglers arrested

5.8 किलो चरस बरामद, पांच तस्कर गिरफ्तार

Tue, 19 Sep 2017 10:59 PM IST
बहराइच
बहराइच Updated Tue, 19 Sep 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
5.8 kg charas recovered, five smugglers arrested
रुपईडीहा में पुलिस द्वारा पकड़े गए चरस के तस्कर। - फोटो : अमर उजाला
रुपईडीहा पुलिस ने सीमा क्षेत्र में छापेमारी कर 5.8 किलोग्राम चरस के साथ पांच चरस तस्करों को गिरफ्तार किया है। तीन गांवों में पुलिस की छापेमारी से हड़कंप की स्थिति रही। चरस को सीज कर पांचों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष के मुताबिक सभी नेपाल से चरस लाकर उसे सीमा क्षेत्र में बेचने की तैयारी में थे। 
विज्ञापन


रुपईडीहा थानाध्यक्ष आलोक राव ने बताया कि चरस तस्करों के एक बड़े गिरोह के सक्रिय होने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस टीम गठित कर जैतापुर मोड़, मधुबन गांव, महाराजनगर पुलिया के निकट रिहायशी इलाकों में छापेमारी की गई। तीन गांवों में छापेमारी के दौरान पांच किलो 800 ग्राम चरस बरामद हुई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र के चकियारोड रुपईडीहा निवासी शाकिर तथा हसमत उर्फ मास्टर को दो किलो 200 ग्राम चरस के साथ पकड़ा गया। मुस्लिम बाग निवासी अली अहमद उर्फ बबलू के पास एक किलो 200 ग्राम तथा नई बस्ती निवासी मस्सू को एक किलो सौ ग्राम चरस के साथ पकड़ा गया। जबकि नईबस्ती रुपईडीहा निवासी जियाउल को एक किलो 300 ग्राम चरस के साथ पकड़ा गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद चरस को सीज कर सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed