{"_id":"5a16f0884f1c1b97678bd62f","slug":"41511452808-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आत्महत्या
Updated Thu, 23 Nov 2017 09:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। कोड़री नेवाजिस अली गांव निवासी एक महिला ने घरेलू मामलों को लेकर पति से हुए विवाद के बाद फांसी लगाकर जान दे दी। काफी देर बाद परिवारीजनों को पता चला। इस मामले में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अभी केस दर्ज नहीं हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। परिवारीजनों का कहना है कि सुबह दोनों में झगड़ा हुआ था।
कैसरगंज थाना अंतर्गत कोड़री नेवाजिस अली गांव निवासी क्रांती देवी (22) का घरेलू मामलों को लेकर गुरुवार सुबह पति पवन कुमार से कहासुनी हुई। पति से कहासुनी के बाद क्षुब्ध क्रांती देवी अपने कमरे में चली गई। उधर पवन भी घर से निकलकर काम में व्यस्त हो गया। काफी देर तब जब कमरे से कोई आवाज नहीं आई तो परिवार के सदस्यों ने पहुंचकर आवाज दी। लेकिन कमरा अंदर से बंद था। परिवारीजनों ने खिड़की से झांका तो छत की बड़ेर से क्रांती का शव लटक रहा था। इस पर चीख पुकार मची। पवन भी दौड़कर मौके पर पहुंचा। शव को उतारकर पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष श्यामबिहारी यादव ने बताया कि मौत के मामले में किसी भी तरह का आरोप परिवारीजन या मायके के लोगों ने नहीं लगाया है। लेकिन एहतियात के तौर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।