{"_id":"59c7ef4b4f1c1bac688b63c6","slug":"41506275147-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी की हत्या कर लाश को फंदे से लटकाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी की हत्या कर लाश को फंदे से लटकाया
Updated Sun, 24 Sep 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पयागपुर/खुटेहना (बहराइच)। मंगरेपुरवा गांव निवासी एक किशोरी चार दिन से घर पर अकेले थी। तीन दिन से दरवाजा नहीं खुला तो गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची तो घर के अंदर किशोरी का शव साड़ी से बंधा मिला। चोटों के निशान भी थे। जिससे लग रहा था कि हत्या कर शव को लटकाया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मां ने पड़ोसी पर जमीनी रंजिश के चलते हत्या करने का आरोप मढ़ा है। केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई करने की बात पुलिस कह रही है।
पयागपुर थाना अंतर्गत ग्राम मंगरेपुरवा गांव निवासी शंकर प्रसाद पंजाब के लुधियाना में नौकरी करता है। घर पर उसकी पत्नी बेटी बिट्टा (14) के साथ रहती थी। शुक्रवार को मां बेटी को घर पर अकेले छोड़कर जरूरी काम होने की बात कहकर मायके दुबहा बाजार चली गई। घर पर किशोरी अकेले थी। लेकिन बीते तीन दिन से शंकर के घर का न तो दरवाजा खोला न ही कोई आहट मिली। बाहर से कुंडी भी खुली थी। आसपड़ोस के लोगों को रविवार सुबह दुर्गंध का भी एहसास हुआ। इस पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष संजय मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर दरवाजे को धक्का दिया तो वह खुल गया। अंदर कमरे में किशोरी बिट्टा का शव साड़ी से बंधा हुआ मिला। उसके पैर और घुटने जमीन से सटे हुए थे। लग रहा था कि हत्या के बाद शव को साड़ी से बांधकर लटकाया गया है। शरीर पर चोटों के निशान भी मिले हैं। पुलिस की सूचना पर मृत किशोरी की मां भी रोते हुए मौके पर पहुंची। मां ने पड़ोस के एक युवक पर रंजिश के चलते बेटी की हत्या करने का आरोप मढ़ा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मां की तहरीर पर केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जिस युवक पर मृतका की मां ने आरोप लगाया है। वह फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद हत्या के सही कारणों का पता चल सकेगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जमीनी रंजिश में पड़ोसी दे चुका घर उजाड़ने की धमकी
मृतका की मां गुड़िया ने पुलिस को बताया कि पड़ोस में रह रहे एक युवक से जमीनी रंजिश अरसे से चल रही है। वह कई बार घर उजाड़ने की धमकी दे चुका है। मां का कहना है कि पड़ोसी ने ही रंजिश के चलते बेटी की हत्या कर शव को लटकाया है।
विज्ञापन
पिता भी घर को रवाना
बेटी की मौत की सूचना लुधियाना में नौकरी कर रहे पिता को जब दी गई तो वह फोन पर ही फफक पड़ा। एसओ ने बताया कि पिता घर के लिए रवाना हो गया है। उसके पहुंचने पर स्थिति और भी स्पष्ट हो सकेगी।