{"_id":"0709d59f08127d40f8db008698666853","slug":"29-kg-of-silver-recovered-from-the-tank-of-the-bike-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टंकी से 29 किलो चांदी बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक की टंकी से 29 किलो चांदी बरामद
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Sun, 06 Sep 2015 10:18 PM IST
विज्ञापन
चांदी को बाइक की पेट्रोल टंकी और चेचिस के बीच एक बाक्स में छुपाकर लाया जा रहा था। चांदी और बाइक को कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया है। बाइक सवार दो तस्कर मौके से भाग निकले।
विज्ञापन
नेपाल के बांके जिले के एसपी बसंत पंत ने बताया कि रविवार को चांदी की तस्करी की सूचना मिली थी। इस पर विशेष टीम को अलर्ट किया गया था। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय मार्ग पर टीम ने जमुनहा के पास चेकिंग शुरू की।
विज्ञापन
इस दौरान बाइक सवार दो युवक चेकिंग स्थल से कुछ दूरी पर ही बाइक छोड़ कर भाग गए। मौके से भारतीय नंबर की बाइक बरामद हुई। बाइक की जांच की गई तो 29 किलो 800 ग्राम चांदी बरामद हुई। बरामद चांदी की कीमत नेपाल में 12 लाख से अधिक है।
विज्ञापन
नेपाल में चांदी की खेप पकड़े जाने के बाद भारतीय क्षेत्र में एसएसबी ने भी चेकिंग तेज कर दी है। एसएसबी के सहायक सेनानायक जगजीत बहादुर जगवार ने बताया कि सभी वाहनों की सघन तलाशी के बाद ही उन्हें रवाना किया जा रहा है।
सराफा एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राकेश कुमार का कहना है कि सस्ते के चक्कर में चांदी की तस्करी हो रही है। इस समय भारत के बाजार में चांदी 35 हजार 500 रुपये प्रति किलो है। नेपाल में चांदी लगभग दो से ढाई हजार रुपये सस्ती है। इसी कारण नेपाल से भारत में चांदी की तस्करी हो रही है।