फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : staged fake plot fake own death for sake of love exposed he incident has

बिहार: जिसकी हत्या पर मचा था हड़कंप, चार साल बाद पत्नी-बच्चे संग थाने पहुंचा ‘मृतक’; खुली झूठी कहानी

Fri, 18 Sep 2026 05:51 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरहुत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरहुत Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Fri, 18 Sep 2026 05:51 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर पुलिस ने चार साल पुराने हत्या के मामले में बड़ा खुलासा किया है। गोपालगंज के सोनू कुमार ने प्रेम प्रसंग को बचाने के लिए अपनी ही हत्या की झूठी कहानी रची और प्रेमिका के साथ दिल्ली चला गया। चार साल बाद वह पत्नी और बच्चे के साथ पुलिस के सामने पेश हुआ। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : staged fake plot  fake own death for sake of love exposed he incident has
पुलिस ने की झूठी हत्या की साजिश बेनकाब।

विस्तार

मुजफ्फरपुर पुलिस ने चार साल पहले हुई एक हत्या के मामले में झूठी कहानी का बड़ा खुलासा किया है। प्रेम-प्रसंग को बचाने के लिए गोपालगंज के एक युवक ने अपनी ही हत्या का झूठा नाटक रच डाला। हालांकि, पुलिस की जांच के आगे उसका यह हाई-वोल्टेज ड्रामा ज्यादा दिन नहीं टिक सका और मामले का भंडाफोड़ हो गया।

विज्ञापन


मामले के चार साल बाद युवक अपनी पत्नी और बच्चे के साथ सरैया की एसडीपीओ अभिजीत कौर के सामने हाजिर हो गया और अपने ही बुने झूठ से पर्दा उठा दिया। जांच में पता चला कि अंतरजातीय शादी का परिवार द्वारा विरोध किए जाने पर उन्हें गुमराह करने के लिए युवक अपनी प्रेमिका को लेकर दिल्ली चला गया था, जहां दोनों ने शादी कर ली और वहीं रहने लगे।

विज्ञापन

दरअसल, वर्ष 2022 में वादी धीरज प्रसाद श्रीवास्तव, थाना थावे, गोपालगंज ने थावे थाना में लिखित आवेदन दिया था। इसमें बताया गया था कि 6 नवंबर 2022 को उनके छोटे भाई सोनू कुमार दुकान का सामान लाने के लिए 50 हजार रुपये लेकर सुबह पटना के लिए निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। उसी दिन शाम करीब पांच बजे उनके भाई के मोबाइल फोन से व्हाट्सऐप पर एक ऑडियो क्लिप मिला। इसमें मुजफ्फरपुर जिले के देवरिया थाना क्षेत्र में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा रुपये से भरा बैग छीनने और खून से लथपथ सिर की तस्वीर भेजकर हत्या किए जाने की जानकारी दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उक्त आवेदन के आधार पर थावे थाना में शून्य प्राथमिकी दर्ज कर उसे देवरिया थाना भेजा गया। इसके बाद देवरिया थाना में हत्या का मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सफल उद्भेदन के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरपुर के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के अनुश्रवण और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सरैया के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।


इस टीम में देवरिया थानाध्यक्ष की टीम को भी शामिल किया गया। गठित टीम द्वारा घटना के कारणों का पता लगाने और मामले के उद्भेदन के लिए मानवीय एवं तकनीकी बिंदुओं पर लगातार जांच की जा रही थी। पुलिस के अग्रतर अनुसंधान के क्रम में यह बात सामने आई कि कथित मृतक ने अपने प्रेम-प्रसंग को बचाए रखने के लिए खुद की हत्या हो जाने की झूठी कहानी रची थी। इसके बाद यह तथ्य भी सामने आया कि कथित मृतक जिस युवती के साथ प्रेम प्रसंग में था, उसे उसी दिन यानी 6 नवंबर को लेकर दूसरे राज्य चला गया था। इस संबंध में युवती के परिजनों की ओर से दिए गए आवेदन के आधार पर थावे थाना में भी मामला दर्ज कराया गया था।


ये भी पढ़ें- बिहार: इंजीनियर के पास लिफ्ट वाला बंगला, फ्लैट, जमीन, जेवर मिले, पत्नी-सास के नाम पर करोड़ों की संपत्ति

पुलिस की कार्रवाई और बढ़ते दबाव के कारण देवरिया हत्याकांड का तथाकथित मृतक सोनू कुमार, थाना थावे, जिला गोपालगंज, थाने में उपस्थित हुआ। मामले में अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। पूरे मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ सरैया अभिजीत कौर ने बताया कि हत्या की झूठी कहानी का पर्दाफाश हो गया है। पूरे मामले में अनुसंधान जारी है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed