फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Salesman caught in fake search trap, robbed of Rs 10,000

Ludhiana News: फर्जी तलाशी के जाल में फंसा सेल्समैन, दस हजार लूटे

Fri, 18 Sep 2026 06:44 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Fri, 18 Sep 2026 06:44 PM IST
विज्ञापन
Salesman caught in fake search trap, robbed of Rs 10,000
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। शहर में दिनदहाड़े एक सेल्समैन से दस हजार रुपये की नकदी लूट ली गई। एक बाइक सवार लुटेरे ने नशा चेकिंग का ढोंग रचकर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने निगरानी कैमरे की फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

सलेम टाबरी इलाके के रहने वाले मनीरुल नामक सेल्समैन राहों रोड की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान एक बाइक सवार युवक ने उन्हें रोका और नशा सप्लाई करने का आरोप लगाया। आरोपी ने जबरदस्ती मनीरुल के वाहन पर लदे थैले और जेबें तलाशीं। इसी दौरान आरोपी ने उनकी जेब से दस हजार रुपये निकाल लिए और तुरंत मौके से फरार हो गया। मनीरुल ने शोर मचाया लेकिन तब तक लुटेरा भाग चुका था। उन्होंने तुरंत बस्ती जोधेवाल थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मनीरुल की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। घटनास्थल के पास लगे निगरानी कैमरे खंगाले गए, जिसमें आरोपी कैद हो गया है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मनीरुल पिछले तीस साल से शहर में छोटा-मोटा सामान बेचकर गुजारा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed