फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   26 child going for labour, caught

काउंसलिंग कर 26 बच्चों को भेजा घर

Sat, 19 Dec 2015 10:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Sat, 19 Dec 2015 10:04 PM IST
विज्ञापन
बहराइच (ब्यूरो)। बाल मजदूरी के जाल में फंसे 26 बच्चों को प्रथम संस्था ने
विज्ञापन
उनके परिवारीजनों की सौंप दिया है। ये बच्चे मुंबई, राजस्थान, लखनऊ, पंजाब की तरफ मजदूरी करने के लिए पलायन कर रहे थे।

बाल तस्करी व बाल मजदूरी के खिलाफ प्रथम संस्था की तरफ से बहराइच बस अड्डे पर विजिलेंस प्रोग्राम चलाया जा रहा है। संस्था की प्रिवेंशन स्टाफ रेखा तिवारी ने बताया कि 17 दिसंबर से 19 दिसंबर तक बस अड्डे पर 65 बच्चों को ट्रैक किया गया।

ये बच्चे मुंबई, राजस्थान, लखनऊ, पंजाब, मध्य प्रदेश मजदूरी करने के लिए जा रहे थे। संस्था सदस्यों के पहुंचने पर इनके साथ मौजूद तस्कर भाग निकले।

इन बच्चों की काउंसलिंग हुई तो 26 बच्चे मजदूरी न करने पर राजी हुए और उन्हें घर भेज दिया गया। जबकि, 39 बच्चों ने अपने परिचितों के साथ काम पर जाने की इच्छा जताई।

फिलहाल, ऐसे बच्चों का डाटा तैयार किया जा रहा है। उनके परिवारीजनों से संपर्क साधकर उन्हें बाल मजदूरी के खिलाफ जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed