{"_id":"4936e63da28fded5e72c0ab8ddf36251","slug":"2-lakh-looted-in-front-of-tehsil-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील के सामने ही बेखौफ बदमाशों ने दो लाख लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तहसील के सामने ही बेखौफ बदमाशों ने दो लाख लूटे
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Mon, 06 Jul 2015 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परागपुरवा गांव निवासी एक महिला अपने दामाद के साथ सोमवार को खेत का बैनामा करवाने तहसील गई थी।
वहां जब लिखापढ़ी हो रही थी तो दामाद करीब दो लाख रुपये से भरा बैग लेकर दुकान पर पान खाने चला गया। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने नकदी भरा बैग छीन लिया और चंपत हो गए।
इस मामले में कोतवाली में तहरीर दी गई है। एएसपी ने भी घटनास्थल का मुआयना किया है। केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। दिनदहाड़े हुई वारदात से बाजार में सनसनी फैल गई है।
रुपईडीहा थाना अंतर्गत ऊंचवा बालपुर गांव निवासी चेतराम की ससुराल कोतवाली नानपारा अंतर्गत परागीपुरवा गांव में है। सोमवार को चेतराम की सास राजकुमारी ने दामाद को घर बुलवाया था।
विज्ञापन
इसके बाद खेत का बैनामा कराने के लिए राजकुमारी, चेतराम के साथ इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक गायघाट पहुंची। वहां उसने अपने खाते से 50 हजार रुपये नकदी निकाल ली।
राजकुमारी का कहना है कि डेढ़ लाख रुपये उसके पास पहले से थे। दो लाख रुपये नकदी इकट्ठा होने पर वह अपनी कार से दामाद और गांव निवासी फूलमती को बिठाकर तहसील पहुंची।
वहां दोपहर में तहसील के अंदर फूलमती के दो बीघा, छह बिस्वा जमीन की लिखापढ़ी हो रही थी। इसी दौरान चेतराम रुपयों भरा बैग लेकर तहसील के सामने दुकान पर पान खाने चला गया।
दोपहर बाद दो बजे के आसपास जब वह दुकान पर खड़ा था, तभी मौके पर पहुंचे बाइक सवार नकाबपोश दो बदमाशों ने चेतराम के हाथ से नकदी भरा बैग छीन लिया और चंपत हो गए।
क्षण भर के लिए चेतराम कुछ समझ नहीं पाया। फिर उसने शोर मचाया। आसपास के लोग दौड़े। लेकिन तब तक बदमाश जा चुके थे।
अपर पुलिस अधीक्षक जेपी पांडेय, सीओ भरत यादव और कोतवाल जनमेजय सचान मौके पर पहुुंचे। एएसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान चेतराम ने बताया कि उसने 10 हजार रुपये तहसील के वकील को फीस के लिए दिया था।
जबकि बैग में 1.90 लाख रुपये थे। वह बदमाश उड़ा ले गए हैं। एएसपी ने कहा कि अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।