{"_id":"5a3bf7974f1c1baa268b5335","slug":"191513879447-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक चोर
Updated Thu, 21 Dec 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बाइक चोर गैंग के दो सदस्यों को दबोचा
रुपईडीहा (बहराइच)। क्षेत्र में छापेमारी कर पुलिस ने चोरी की दो बाइकों के साथ बाइक चोर गैंग के दो सदस्यों को पकड़ा है। यह सभी बाइक को चुरा कर नेपाल ले जाने की फिराक में थे। बरामद बाइक को सीज कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
रुपईडीहा के थानाध्यक्ष आलोक राव ने बताया कि गुरुवार सुबह क्षेत्र में गश्त के दौरान पंडितपुरवा जंगल के पास दो युवक एक बाइक ले जाते हुए दिखे। पूछने पर बताया कि बाइक का तेल खत्म हो गया है। लेकिन बाइक के कागजात नहीं दिखा सके। इस पर युवकों को कब्जे में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई तो बाइक के चोरी के होने का खुलासा हुआ।
पकड़े गए युवकों की पहचान नेपालगंज के बांके जिला अंतर्गत वार्ड नंबर चार खाले मसहा गांव निवासी कलाम व फिरोज के रूप में हुई है। इन दोनों की निशानदेही पर जंगल में छिपाकर रखी गई एक और बाइक को बरामद किया गया है। बरामद दोनों बाइकों को सीज कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। पकड़े गए युवकों ने बताया कि वह सभी चोरी की बाइकों को नेपाल ले जाकर बेचने की फिराक में थे।