फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   सड़क हादसे

सड़क हादसे

Fri, 22 Dec 2017 01:02 AM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे

विज्ञापन
सड़क हादसों में सात घायल, एक गंभीर


जरवलरोड (बहराइच)। जरवलरोड थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में सात लोग घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

लखनऊ-बहराइच मार्ग पर एकलव्य महाविद्यालय के निकट स्थित ढाबे पर रोडवेज बस संख्या यूपी 32 सीजेड 0308 गुरुवार सुबह मुड़ रही थी। तभी गोंडा से लखनऊ की ओर जा रही तेज रफ्तार कार बस के पिछले हिस्से से जा टकराई। कार में सवार चालक फरहान अहमद निवासी महादेवा वजीरगंज गोंडा, राजीव त्रिपाठी (50), मालती त्रिपाठी (48) और अमृता (20) गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


यह सभी बलरामपुर के छतौनी से कार बुक कराकर लखनऊ जा रहे थे। सभी घायलों को आसपास के लोगों ने तत्काल सीएचसी में भर्ती कराया। सुचना पर उपनिरीक्षक अरुण कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लिया है। उधर इसी थाना क्षेत्र में जरवलरोड-जरवल कस्बा बाईपास मार्ग पर गायत्री मंदिर के निकट गुरुवार सुबह दो बाइकों में आमने-सामने की टक्कर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में मोनू (20) निवासी जरवलरोड बाजार, हसीमुन निशा (36), असलम (35) निवासी पचमढ़ी धर्मापुर घायल हो गए। हादसे की सूचना पर डायल 100 के प्रभारी यशवंत सिंह ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर सभी को अस्पताल में भर्ती कराया है। इनमें हसीमुन की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed