फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Youth arrested with MDMA and cannabis; bike seized.

Gurugram News: एमडीएमए और गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, बाइक जब्त

Fri, 04 Sep 2026 06:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 06:12 PM IST
विज्ञापन
Youth arrested with MDMA and cannabis; bike seized.
सेंट माइकल रोड, शिवपुरी से MDMA और गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, बाइक भी जब्त। वि
- न्यू कॉलोनी थाना में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की गुरुग्राम यूनिट ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को एमडीएमए और गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 12.57 ग्राम एमडीएमए और 452 ग्राम गांजा बरामद किया गया। तस्करी में इस्तेमाल की गई हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई है।
ब्यूरो प्रवक्ता के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सेंट माइकल रोड स्थित शिवपुरी क्षेत्र में नाकाबंदी की। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर पहुंचे एक युवक ने पुलिस टीम को देखकर वाहन मोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पिट्ठू बैग से 12.57 ग्राम एमडीएमए और 452 ग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान देवीलाल कॉलोनी निवासी रबानी के रूप में हुई है। उसके खिलाफ न्यू कॉलोनी थाना में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर नशीले पदार्थों की आपूर्ति के स्रोत और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। ब्यूरो ने लोगों से नशे की बिक्री और तस्करी की सूचना पुलिस को देने की अपील की है। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed