{"_id":"6a9abd326de296f0df059a63","slug":"challans-issued-to-7057-motorists-for-violating-no-entry-rules-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-99992-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: नो-एंट्री नियम तोड़ने वाले 7057 वाहन चालकों के चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: नो-एंट्री नियम तोड़ने वाले 7057 वाहन चालकों के चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। यातायात पुलिस ने शहर में यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुचारू बनाने के लिए नो-एंट्री नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। एक से 31 अगस्त तक द्वारका एक्सप्रेसवे, दिल्ली-जयपुर हाईवे और अन्य प्रमुख मार्गों पर सघन जांच की गई। इस दौरान 7057 वाहन चालकों के चालान किए गए।
यातायात पुलिस के अनुसार नो-एंट्री नियमों का उद्देश्य भारी और वाणिज्यिक वाहनों की आवाजाही को निर्धारित समय और मार्गों तक सीमित रखना है। नियमों की अनदेखी से मुख्य मार्गों पर यातायात बाधित होता है और सड़क हादसों की आशंका बढ़ जाती है। पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित नो-एंट्री समय और मार्गों का पालन करने की अपील की है। यातायात पुलिस का कहना है कि नियमों का पालन कर चालक जाम और दुर्घटनाओं की समस्या को कम करने में सहयोग कर सकते हैं। पुलिस ने बताया कि भविष्य में भी द्वारका एक्सप्रेसवे, दिल्ली-जयपुर हाईवे और अन्य मुख्य मार्गों पर नो-एंट्री नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।