{"_id":"6a9abe645603a44a51059604","slug":"minor-rape-survivor-gives-birth-to-a-baby-police-record-statements-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1057924-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता ने दिया बच्चे को जन्म, पुलिस ने दर्ज किए बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता ने दिया बच्चे को जन्म, पुलिस ने दर्ज किए बयान
विज्ञापन
कस्बे में एक नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता ने स्थानीय निजी अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया है। इस घटना के सामने आने के बाद एक बार फिर क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत अस्पताल पहुंचकर पीड़िता के बयान दर्ज किए और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, इस पूरे प्रकरण के दौरान कुछ समय पहले नाबालिग पीड़िता की मानसिक और शारीरिक स्थिति काफी बिगड़ गई थी। इसके कारण उसे सुरक्षा और देखभाल के लिए नारी निकेतन भेजा गया था। वहां कुछ दिन रहने और आवश्यक काउंसलिंग एवं चिकित्सीय देखरेख के बाद स्थिति में सुधार होने पर उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया था।
यह पूरा मामला लगभग डेढ़ महीने पहले प्रकाश में आया था जब नाबालिग के पिता ने हिम्मत जुटाकर अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म किए जाने के संबंध में कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप किसी और पर नहीं बल्कि पीड़िता के अपने ही रिश्तेदार यानी पिता के साढू पर लगा है लेकिन आरोपी ने गिरफ्तारी से पहले ही गिरफ्तारी पर स्थगन आदेश लिया हुआ है।
विज्ञापन
इस पूरे मामले का एक और पहलू बेहद संदिग्ध व उलझा हुआ है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मुख्य आरोपी की पत्नी की भी कुछ समय पूर्व संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो चुकी है। इस घटना व उसके बाद सामने आए दुष्कर्म के इस संगीन मामले ने इस पूरे प्रकरण को और अधिक संवेदनशील बना दिया है। घटना के हर पहलू की पुलिस बारीकी से जांच कर रही है। घटना के बाद से पीड़िता का पूरा परिवार सदमे में है।
परिवार का आरोप है कि वे लगातार न्याय की गुहार लगा रहे हैं और इंसाफ के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। उनका कहना है कि इस कठिन समय में उन्हें समाज और प्रशासन से त्वरित व कठोर कार्रवाई की उम्मीद है ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके। पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिनय चौधरी का कहना है कि अस्पताल में जन्मी संतान और पीड़िता के स्वास्थ्य पर पूरी नजर रखी जा रही है। पीड़िता की ओर से अस्पताल में दिए गए बयानों, पूर्व में दर्ज एफआईआर और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस का दावा है कि जांच पूरी होने के बाद आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संवाद
जंगल में ले जाकर किशोरी से दुष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज
मंगलौर। कोतवाली क्षेत्र में एक 15 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री एक सितंबर को बाजार में सामान लेने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान मोहल्ले का ही एक युवक वहां पहुंचा और उसने किशोरी को घर छोड़ने का झांसा देकर अपनी बाइक पर बैठा लिया। इसके बाद युवक किशोरी को जैनपुर के पास एक जंगल में ले गया। वहां उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी किशोरी को उसके घर के पास छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता ने घर पहुंचकर अपने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी जिसके बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिनय चौधरी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है। संवाद
-- -- -- -- -- -- -