{"_id":"59c00a164f1c1bb5688b54be","slug":"181505757718-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहचानने पर बदमाशों ने वृद्ध पर हमला कर किया लहूलुहान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहचानने पर बदमाशों ने वृद्ध पर हमला कर किया लहूलुहान
Updated Mon, 18 Sep 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुपईडीहा/चरदा (बहराइच)। वीरपुर गांव में एक ग्रामीण के घर रविवार रात पांच की संख्या में बदमाश दरवाजा तोड़कर घुस गए। आहट पाकर बरामदे में सो रहे वृद्ध की नींद खुली तो उसने टार्च जलाया। एक बदमाश को नाम लेकर पुकारा भी। इस पर बदमाशों ने चाकू व लाठी से हमला कर वृद्ध को लहूलुहान कर दिया। चीख पुकार सुनकर परिवारीजन दौड़े तो बदमाश चाकू लहराते हुए सामान समेटकर भाग गए। रात में ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल वृद्ध की निशानदेही पर एक युवक को गांव से पकड़ लिया। इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
रुपईडीहा थाना अंतर्गत बाबागंज कस्बे के निकट वीरपुर गांव स्थित है। गांव निवासी ओंकार (62) पुत्र रामप्यारे परिवार के साथ घर में सो रहे थे। ओंकार बरामदे में लेटे हुए थे। जबकि परिवार की महिलाएं घर के दूसरे हिस्से में कमरे में थीं। इसी रात एक बजे के आसपास दरवाजा तोड़ कर पांच की संख्या में बदमाश घर में घुस आए। अलमारी का ताला तोड़कर सभी ने नकदी और जेवरात समेत लगभग एक लाख मूल्य का सामान समेट लिया। आहट पाकर बरामदे में सो रहे ओंकार की नींद खुली तो उसने टार्च जला दिया। सामने गांव निवासी युवक को देखकर ओंकार ने उसका नाम लेकर आवाज दी। इस पर बदमाश वृद्ध पर हमलावर हो गए। चाकू से हमला कर हत्या करने की कोशिश की। लाठियों से भी पीटा। चीख सुनकर परिवारीजन दौड़े। गांव के लोग भी एकत्रित होने लगे। अपने को घिरता देख बदमाश चाकू हवा में लहराते हुए मौके से भाग गए। सूचना पर टीम के साथ गांव पहुंचे थानाध्यक्ष आलोक राव ने घायल वृद्ध ओंकार का बयान दर्ज किया। बयान के आधार पर गांव निवासी बड़कऊ को रात में ही उसके घर से दबोच लिया गया। जबकि अन्य साथी फरार हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि घायल ओंकार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाबागंज में भर्ती कराया गया है। उसकी तहरीर पर बड़कऊ, अर्जुन समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है। फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
पखवारे भर पूर्व सेंध लगाकर हुई थी चोरी
वीरपुर गांव निवासी ओंकार के घर में पखवारे भर पूर्व सेंध लगाकर चोरों ने तीन लाख से अधिक की संपत्ति समेट ली थी। इस मामले में थाने पर तहरीर भी दी गई थी। लेकिन पुलिस मामले का खुलासा नहीं कर सकी है।