फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   1755 nomination on the first day of second round

1755 प्रत्याशियों ने भरे पर्चे

Thu, 01 Oct 2015 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Thu, 01 Oct 2015 10:21 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए गुरुवार से नामांकन शुरू हुए। पहले दिन जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 147 नामांकन जमा हुए, जबकि चार ब्लॉकों में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 1755 नामांकन जमा किए गए।
विज्ञापन


कैसरगंज में तीन एआरओ के नहीं पहुंचने से अफरातफरी की स्थिति रही। शहर में भी बड़ी संख्या में प्रत्याशियों व समर्थकों के जुलूस निकाले जाने से जाम के हालात बने रहे।
विज्ञापन


पंचायत चुनाव के तहत दूसरे चरण में तहसील कैसरगंज के 17 जिला पंचायत सदस्य के पद पर चुनाव होना है। इसके लिए एडीएम कोर्ट पर नामांकन जमा हुए। उप जिला निर्वाचन अधिकारी विद्याशंकर के सामने कुल 147 प्रत्याशियों ने नामांकन जमा किया है। यहां भीड़ अधिक होने से गहमागहमी की स्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, विकास खंड हुजूरपुर के आरओ आरबी राम ने बताया कि यहां पर बीडीसी के 97 पदों के लिए 195 नामांकन जमा किए गए। विकास खंड जरवल में 109 पदों के लिए नामांकन किया गया। आरओ संजय त्रिपाठी ने बताया कि यहां पर 362 नामांकन दाखिल किए गए हैं।

विकासखंड फखरपुर में 125 पदों के लिए नामांकन जमा हुए। आरओ एके सिंह ने बताया कि यहां पर 498 प्रत्याशियों ने पहले दिन पर्चा भरा है। विकास खंड कैसरगंज में क्षेत्र पंचायत सदस्य के 96 पदों के लिए नामांकन होना था।

यहां तीन एआरओ स्वास्थ्य खराब होने के कारण नहीं पहुंचे थे। इस पर यहां गहमागहमी के बीच नामांकन कराने पहुंचे प्रत्याशियों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसकी सूचना आरओ रजत यादव ने एडीएम को दी।


सूचना मिलने पर दूसरे एआरओ की ड्यूटी लगाई गई, जिसके बाद हालात सामान्य हुए। लगभग दो घंटे तक यहां पर कार्य बाधित रहा। आरओ रजत यादव ने बताया कि यहां पर कुल 700 लोगों ने नामांकन किया है। एडीएम ने बताया कि अब तीन अक्तूबर को नामांकन दाखिल किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed