फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   क्राइम मीटिंग में एसपी ने थानाध्यक्षों के कसे पेंच

क्राइम मीटिंग में एसपी ने थानाध्यक्षों के कसे पेंच

Fri, 01 Sep 2017 11:48 PM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
क्राइम मीटिंग में एसपी ने थानाध्यक्षों के कसे पेंच
बाढ़ के पानी में झंडारोहण पर बौंडी थाने का स्टाफ सम्मानित
विज्ञापन

क्राइम मीटिंग में त्योहारों को लेकर एसपी ने थानाध्यक्षों को दिए दिशा निर्देश
पुलिस लाइंस के क्षेत्राधिकारी को मिला गैलेंट्री अवार्ड
फोटो है।
बहराइच। पुलिस लाइन सभागार में शुक्रवार को क्राइम मीटिंग हुई। इस दौरान स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर घुटनों भर पानी में झंडा फहराने वाले बौंडी थाने के थानाध्यक्ष व स्टॉफ को 25 हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया। वहीं पुलिस लाइंस के क्षेत्राधिकारी अतुल यादव को गैलेंट्री अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह अवार्ड डीजीपी सुलखान सिंह की ओर से भेजा गया था। बैठक में एसपी ने जिले के थानाध्यक्षों के पेंच कसते हुए उन्हें त्योहार पर घटना होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।

पुलिस अधीक्षक सुनील सक्सेना ने सभी थानाध्यक्षों को त्योहारों को सकुशल निपटाने को कहा। उन्होंने कहा कि बकरीद, गणेश विसर्जन पर सजग रहकर ड्यूटी करें। थानाध्यक्ष अपने क्षेत्र में त्यौहार को देखते हुए अराजक तत्वों की निगरानी करें। थाने पर आने वाली शिकायतों को गंभीरता से लें और उनका निस्तारण कराएं। एसपी ने कहा कि जिस थाना क्षेत्र में बवाल हुआ वहां सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में एएसपी नगर कमलेश दीक्षित, एएसपी ग्रामीण रविंद्र सिंह, सीओ महसी श्रेष्ठा ठाकुर, रिसिया केके चौहान, नानपारा एसके यादव, कैसरगंज, सीओ सिटी सिद्धार्थ सिंह समेत सभी थानों के थानाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed