फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   मेडिकल स्टोर से बरामद हुआ 62 लाख का स्मैक

मेडिकल स्टोर से बरामद हुआ 62 लाख का स्मैक

Fri, 14 Jun 2019 11:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल स्टोर से बरामद हुआ 62 लाख का स्मैक
रुपईडीहा (बहराइच)। सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने पुलिस के साथ सीमावर्ती कस्बे में एक मेडिकल स्टोर पर शुक्रवार को छापा मारा। मेडिकल स्टोर पर दवाओं के बीच में छिपाकर रखी गयी 62 ग्राम स्मैक बरामद हुई। साथ ही भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाइयां भी मिलीं। पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक को गिरफ्तार कर मेडिकल स्टोर सीज कर दिया है। बरामद स्मैक की कीमत 62 लाख रुपये से अधिक आंकी जा रही है।
विज्ञापन


एसएसबी के इंस्पेक्टर अरुण कुमार ने बताया कि सुबह सीमा पर चेकिंग के दौरान भारत से नेपाल जा रहे नेपाल के वार्ड नंबर नौ कोरियन पुरवा निवासी गौरव छेत्री को स्मैक के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में गौरव ने बताया कि 5000 नेपाली मुद्रा के एवज में वह एक पुड़िया स्मैक कस्बे के निवासी रियाज के मेडिकल स्टोर से लाया है।
विज्ञापन


इस पर एसएसबी इंस्पेक्टर ने रुपईडीहा थानाध्यक्ष मधुपनाथ मिश्रा के साथ गौरव की निशानदेही पर रियाज के मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान मेडिकल स्टोर में रखी दवाइयों को हटाने पर काली व सफेद पॉलिथीन में पाउडर बरामद हुआ। इंस्पेक्टर अरुण कुमार ने बताया कि मादक पदार्थ किट से जांच करने पर सफेद पाउडर की पुष्टि स्मैक के रूप में हुई। वजन 62 ग्राम पाया गया। बरामद स्मैक की कीमत करीब 62 लाख रुपये है। इसके साथ ही मेडिकल स्टोर से कोरेक्स, आल्टोरेक्स, नाइट्रोसन, स्पास्मो प्रॉक्सीवन आदि नशीली दवाएं भी मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके से मेडिकल स्टोर संचालक रियाज को भी दबोच लिया गया। पूछताछ में उसने कारोबार से जुडे़ कुछ लोगों के नाम भी बताए। थानाध्यक्ष ने बताया कि स्मैक व दवाओं को सीज कर रियाज व गौरव को जेल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार में रियाज नेपाल में भी पकड़ा जा चुका है। कई माह वह नेपाल की जेल में भी बंद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed