{"_id":"5d03dd748ebc3e78856064f1","slug":"15605343782-bahraich-news49","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेमरहना में बनेगा स्टेडियम, सांसद ने किया शिलान्यास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सेमरहना में बनेगा स्टेडियम, सांसद ने किया शिलान्यास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उर्रा (बहराइच)। सेमरहना गांव में खेल स्टेडियम के निर्माण के लिए सांसद ने शिलान्यास किया है। यहां 53.80 लाख रुपये की लागत से स्टेडियम का निर्माण होगा। इसके लिए पहली किस्त के 23 लाख रुपये शासन ने मंजूर कर दिए हैं। गांव में स्टेडियम बनने से ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं में निखार आएगा, इससे ग्रामीणों में हर्ष है।
मिहींपुरवा विकास खंड अंतर्गत ग्राम सेमरहना में पाइका योजना के तहत स्टेडियम का निर्माण होगा। इसके लिए युवा कल्याण अधिकारी ने जमीन का चयन कर रिपोर्ट शासन को भेज दी थी। स्टेडियम के निर्माण पर 53.80 लाख रुपये खर्च होगा। बजट को शासन ने हरी झंडी देते हुए पहली किस्त के 23 लाख रुपये विभाग के खाते में भेज दिए हैं। स्टेडियम निर्माण के लिए गुरुवार को सांसद अक्षयवरलाल गोंड ने शिलान्यास किया। जिससे मिनी इंडोर स्टेडियम के निर्माण को गति मिलेगा।
इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि गांव की प्रतिभाओं को अब भटकना नहीं पड़ेगा। सेमरहना में स्टेडियम बनने से जंगल से सटे लोगों को काफी लाभ होगा। खिलाड़ी स्टेडियम में प्रैक्टिस कर आगे खेल में भाग लेने के लिए जाएंगे। भाजपा नेता बैजू सिंह ने कहा कि सांसद व क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं के अथक प्रयास के बाद मिनी स्टेडियम को हरी झंडी मिली है। इससे क्षेत्र के युवाओं को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
कार्यदायी संस्था के अधिशासी अभियंता अनिल सक्सेना ने बताया कि बार्डर एरिया डेवलेपमेंट के तहत स्टेडियम का निर्माण होगा। इस मौके पर भाजपा नेता धीरज गौड़, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विजय निषाद, प्रधानाचार्य दुर्गेश कुशवाहा, लीलावती कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
स्टेडियम में यह बनेगा
अधिशासी अभियंता अनिल सक्सेना ने बताया कि शासन ने पहली किस्त के 23 लाख रुपये मंजूर किए हैं। इससे स्टेडियम हाल, कोर्ट, बाथरूम, प्रसाधन का निर्माण होगा। शेष बजट आने पर खेल मैदान के अन्य कार्य किए जाएंगे।