फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   प्लास्टिक बेबी को लखनऊ के बजाए घर लेकर चले गए परिवारीजन

प्लास्टिक बेबी को लखनऊ के बजाए घर लेकर चले गए परिवारीजन

Fri, 14 Jun 2019 11:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
प्लास्टिक बेबी को लखनऊ के बजाए घर लेकर चले गए परिवारीजन
गायघाट (बहराइच)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गायघाट में गुरुवार को एक महिला ने प्लास्टिक बेबी को जन्म दिया। हालत गंभीर होने पर स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने नवजात को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया, लेकिन रुपयों की व्यवस्था न होने से परिवारीजन उसे लखनऊ ले जाने की बजाय घर लेकर चले गए। गांव में जमीन पर नवजात को लिटाकर बाहर का दूध और पानी पिलाया जा रहा है।
विज्ञापन


विकास खंड बलहा अंतर्गत गायघाट निवासी शमीम की पत्नी माजिदा बेगम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को सुबह 6.30 बजे नवजात को जन्म दिाय। लेकिन प्रसव के बाद पता चला कि जन्म लेने वाला नवजात प्लास्टिक बेबी है। इस पर नवजात को देखने के लिए ग्रामीण एकत्रित हो गए। पुलिस की मदद से ग्रामीणों को बाहर किया गया। इसके बाद गायघाट के चिकित्सकों ने नवजात को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला चिकित्सालय में इलाज के बाद भी लाभ नहीं मिला। इस पर बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. केके वर्मा व अन्य चिकित्सकों की देखरेख के बाद नवजात को लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


लेकिन शमीम नवजात को लेकर लखनऊ जाने के बाद बजाय गांव चला गया। गुरुवार की रात अपने घर लेकर आए। परिवार के लोगों ने नवजात को घर के बाहर बरामदे में लिटा दिया। नवजात को लकड़ी के बने झउवा से ढक दिया। इसके बाद पति-पत्नी घर के अंदर सोने चले गए। सुबह उठकर परिवारीजनों ने प्लास्टिक बेबी को दूध और पानी पिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में शमीम ने बताया कि बहराइच जिला चिकित्सालय से लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था, लेकिन मैं बहुत गरीब हूं। मैं रुपये उधार लेकर बहराइच जिला अस्पताल गया था। रुपयों के अभाव के कारण मैं अपने नवजात बच्चे को लेकर लखनऊ नहीं गया। मैं घर पर इसे दूध पानी देता रहूंगा, कहीं लेकर नहीं जाऊंगा। उधर, प्लास्टिक बेबी की खाल फटने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed