फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   नेपाल सीमा पर काली मिर्च की खेप पकड़ी

नेपाल सीमा पर काली मिर्च की खेप पकड़ी

Fri, 19 Apr 2019 10:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
नेपाल सीमा पर काली मिर्च की खेप पकड़ी
रुपईडीहा (बहराइच)। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सीमा पर वाहनों की सघन चेकिंग चल रही है। शुक्रवार सुबह रुपईडीहा थाने की पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी। तभी एक बस से काली मिर्च की खेप बरामद हुई।
विज्ञापन


महिला तस्कर को भी पकड़ा गया है। बरामद काली मिर्च को सीज कर उसे कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया है। रुपईडीहा थाने के प्रभारी निरीक्षक मधुपनाथ मिश्र ने बताया कि लोकसभा चुनाव में आचार संहिता अनुपालन के लिए वाहनों की नियमित चेकिंग की जा रही है।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह रुपईडीहा की ओर से आ रही एक बस की तलाशी के दौरान चार बोरियों में नेपाली काली मिर्च मिली। छानबीन के दौरान एक महिला को बस से ही दबोचा गया।

उसकी पहचान तबस्सुम निवासी गुल्लाबीर कॉलोनी थाना दरगाह शरीफ के रूप में हुई। तबस्सुम ने बताया कि वह नेपाल से तस्करी कर 1.35 क्विंटल काली मिर्च की खेप ले जा रही थी। बरामद काली मिर्च को सीज कर आरोपी महिला समेत कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed