{"_id":"5b4f7cf74f1c1b41748b586d","slug":"11531935991-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"90 हजार उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
90 हजार उड़ाए
Updated Wed, 18 Jul 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक की डिक्की तोड़ 90 हजार उड़ाए
बैंक मित्र सेंट्रल बैंक की शाखा से वितरण के लिए ले जा रहा था पैसा
हुजूरपूर (बहराइच)। सेंट्रल बैंक के ग्यानापुर बैंक की उपशाखा में तैनात बैंक मित्र बुधवार को ग्राहकों को वितरण करने के लिए मुख्य शाखा से 90 हजार रुपये लेकर जा रहा था। बरसात शुरू होने पर रास्ते में बैंक मित्र एक रेस्टोरेंट में रुक गया। तभी बदमाशों ने उसकी डिक्की तोड़कर नगदी उड़ा ली। पूरी घटना रेस्टोरेंट के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू की है। अब तक बदमाशों का पता नहीं लग सका है।
सेंट्रल बैंक आफ इंडिया की हुजूरपूर शाखा की उपशाखा ग्यानापुर गांव में है। शाखा में बैंक मित्र के पद पर राजेश कुमार की तैनाती है। वह उपशाखा के ग्राहकों से लेनदेन के लिए बुधवार सुबह पैसा लेने आए मुख्य शाखा आया था। मुख्य शाखा से 90 हजार नगदी लेकर उन्होने बाइक की डिक्की में रख लिया। उपशाखा ग्यानापुर जाते समय रास्ते में बरसात होने लगी। पानी से बचने के लिए राजेश हुजूरपुर में स्थित एक रेस्टोरेंट के सामने बाइक खड़ी कर अंदर चले गए। पानी रुकने पर वापस लौटे तों बाइक की डिक्की टूटी हुई थी।
पुलिस ने रेस्टोरेंट के सीसीटीवी फुटेज को देखकर घटना की पुष्टि की। पुलिस के मुताबिक डिक्की से पैसा निकालकर बदमाश पयागपुर की ओर भागे हैं। जांच की जा रही है।