{"_id":"59e242ec4f1c1b76678b5ba1","slug":"11508000492-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बाराबंकी के दो डॉक्टरों समेत चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में बाराबंकी के दो डॉक्टरों समेत चार घायल
Updated Sat, 14 Oct 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फखरपुर (बहराइच)। बाराबंकी में स्थित मिशन हॉस्पिटल के चिकित्सक अपने मित्रों से मिलने शुक्रवार देर रात बहराइच आ रहे थे। फखरपुर के निकट पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो ने साइड लेने के चक्कर में कट मार दिया। जिससे कार अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गई। दो चिकित्सकों समेत चार लोग घायल हुए हैं। चिकित्सकों की हालत नाजुक होने पर उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
बाराबंकी जिले में स्थित मिशन हास्पिटल में तैनात कुर्सी रोड निवासी डॉ. बीए खान, डॉ. ऐरन यादव अपने सहयोगी पवन चौधरी और राकेश कुमार यादव के साथ बहराइच में रह रहे मित्रों से मुलाकात करने के लिए अपनी कार से शुक्रवार रात बहराइच आ रहे थे। रात 11 बजे के आसपास कार सवार चिकित्सक व सहयोगी जब फखरपुर थाना अंतर्गत शिवराजपुर गांव के निकट पहुंचे। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार स्कार्पियो ने साइड के चक्कर में कट मार दिया। जिससे कार अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गई। हादसे में डॉ. बीए खान व डॉक्टर ऐरन गंभीर रूप से घायल हुए है। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से दोनों चिकित्सकों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है।