फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   हैंडपंप पर चावल धुलते समय तेंदुए ने हमला कर बालिका को किया लहूलुहान

हैंडपंप पर चावल धुलते समय तेंदुए ने हमला कर बालिका को किया लहूलुहान

Wed, 11 Oct 2017 01:19 AM IST
Updated Wed, 11 Oct 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
हैंडपंप पर चावल धुलते समय तेंदुए ने हमला कर बालिका को किया लहूलुहान
हालत गंभीर, मिहींपुरवा सीएचसी में भर्ती
विज्ञापन

उर्रा (बहराइच)। जंगल से सटे गांवों में तेंदुओं के हमले बढ़ गए हैं। मंगलवार सुबह घर के सामने स्थित हैंडपंप पर चावल धुलते समय एक बालिका पर झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने हमला कर लहूलुहान कर दिया। परिवारीजनों ने किसी तरह तेंदुए से संघर्ष कर बालिका को बचाया।

गांव के लोग भी हांका लगाते हुए दौड़े़। तब तेंदुआ गन्ने के खेत में घुस गया। लहूलुहान बालिका को मिहींपुरवा सीएचसी में भर्ती कराया गया है। हालत नाजुक बनी हुई है। कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र अंतर्गत मोतीपुर रेंज का सोमईगौढ़ी तनाजा गांव जंगल से सटा हुआ है।
विज्ञापन


गांव निवासी सोनेलाल की नौ वर्षीय बेटी रेनू खाना पकाने के लिए मंगलवार सुबह करीब सात बजे घर के सामने हैंडपंप पर चावल धुल रही थी। इसी समय झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने रेनू पर हमला कर दिया। चीख सुनकर सोनेलाल और परिवार के अन्य सदस्य दौड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 मिनट के संघर्ष के बाद बेटी को तेंदुए के जबड़े से मुक्त कराया। चीख पुकार सुनकर गांव के लोग भी हांका लगाते हुए दौड़े। भीड़ और शोर अधिक होने पर हमलावर तेंदुआ उल्टे पांव गन्ने के खेत में घुस गया। तत्काल घटना की सूचना रेंज कार्यालय पर दी गई।


वन क्षेत्राधिकारी खुर्शीद अहमद, डिप्टी रेंजर रमाशंकर सिंह, वन दरोगा आरबी राव टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि जख्मी रेनू को सीएचसी पहुंचाकर इलाज कराया जा रहा है। ग्रामीणों को सजग रहने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed