फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   साहूकार ने किसान की पिटाई कर बनाया बंधक, केस दर्ज

साहूकार ने किसान की पिटाई कर बनाया बंधक, केस दर्ज

Thu, 14 Sep 2017 01:04 AM IST
Updated Thu, 14 Sep 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
साहूकार ने किसान की पिटाई कर बनाया बंधक, केस दर्ज
बहराइच। शिवपुरा गांव निवासी एक किसान ने अपना इलाज कराने के लिए गांव निवासी साहूकार से ढाई वर्ष पूर्व दो हजार रुपये उधार लिया था। अब तक सूद-ब्याज समेत सात हजार रुपया अदा कर चुका है। फिर भी साहूकार 4200 रुपये और मांग रहा है। न देने पर मंगलवार शाम को रास्ते में किसान को रोक कर उसे पीटा। फिर घर में बंधक बना लिया। सूचना पाकर भाई छुड़ाने पहुंचा तो उसे भी मारापीटा। ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद किसी तरह किसान छूटा। उसने मामले की शिकायत एसपी से की।
विज्ञापन

कैसरगंज तहसील क्षेत्र के शिवपुरा पिपरिया महिपाल निवासी रामफेरन पुत्र रामसेवक किसान है। रामफेरन ने बताया कि ढाई साल पूर्व उसने गांव निवासी नग्गू से तबियत खराब होने पर इलाज के लिए ढाई हजार रुपया उधार लिया था। सूद-ब्याज की कोई बात नहीं हुई थी। इसके बावजूद पैसा उधार देने के माह भर बाद नग्गू ने उधार लिए गए रुपये का ब्याज समय से अदा करने की चेतावनी दी। अब तक दो हजार की उधारी के बदले में सात हजार रुपये अदा किया। इसके बावजूद 4200 रुपये उधार होने की बात नग्गू कह रहा है। रामफेरन ने बताया कि मंगलवार शाम को वह कोतवाली देहात अंतर्गत टिकोरामोड़ पर दवा लेने आया था। घर वापस जाते समय चौराहे से कुछ दूरी पर नग्गू व उसके भाई बेचू ने साइकिल पर धक्का देकर गिरा दिया। मारापीटा। फिर घर ले जाकर बंधक बना लिया। सूचना पाकर रामफेरन का भाई मौके पर पहुंचा तो उसे भी मारापीटा। ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद दोनों भाई की जान बच सकी। इस मामले में पीड़ित ने कोतवाली देहात में तहरीर दी है। एसपी को भी मामले से अवगत कराया है। एसपी सुनील सक्सेना ने बताया कि कोतवाली देहात पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक मधुप नारायण ने बताया कि पीड़ित का चिकित्सीय परीक्षण के बाद केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed