फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   क्रिकेट के विवाद में युवा भाजपा नेता को गोली मारी, प्रदर्शन, तोड़फोड़

क्रिकेट के विवाद में युवा भाजपा नेता को गोली मारी, प्रदर्शन, तोड़फोड़

Fri, 28 Jul 2017 11:47 PM IST
Updated Fri, 28 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
क्रिकेट के विवाद में युवा भाजपा नेता को गोली मारी, प्रदर्शन, तोड़फोड़
बहराइच। शहर के सिविल लाइंस क्षेत्र में क्रिकेट के विवाद में कुछ लोगों ने शुक्रवार देर शाम घर के सामने बैठे युवा भाजपा नेता पर कट्टे से फायर कर दिया। युवक गंभीर रूप से जख्मी हुआ है। उसे जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। घटना से गुस्साए लोगों ने अस्पताल चौराहे पर तोड़फोड़ करते हुए जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर तीन थानों की पुलिस बुलाई गई है। अफरा-तफरी का माहौल है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर के मोहल्ला कानूनगोपुरा दक्षिणी निवासी गोविंद पांडेंय (20) पुत्र पप्पू पांडेय काननूगोपुरा मोहल्ले का भाजपा का बूथ इंचार्ज है। शुक्रवार को शाम पांच बजे के आसपास वह प्रतिदिन की तरह टीम के युवकों के साथ घर से कुछ दूरी पर स्थित महाराजसिंह इंटर कॉलेज के मैदान में क्रिकेट मैच खेल रहा था। इसी दौरान गोविंद के टीम की गेंद कुछ दूरी पर मैच खेल रहे टीम के एक युवक को लग गई। इस पर मौके पर दोनों पक्षों में विवाद हुआ। हालांकि उस समय मैदान में मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों को समझाबुझाकर शांत कर दिया। देर शाम खिलाड़ी अपने घर चले गए। शाम 07:30 बजे के आसपास युवा भाजपा नेता गोविंद अपने घर के सामने बैठकर मोहल्ले के युवकों से बात कर रहा था। इसी दौरान विपक्षी युवक आ धमके सभी ने कट्टे से ताबड़तोड़ फायर झोंक दिया। गोली गोविंद के गले और पैर में लगी। मौके पर भगदड़ मच गई। आननफानन गोविंद को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर हालत गंभीर देख उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है। उधर घटना के विरोध में मोहल्ले के लोगों ने अस्पताल चौराहे पर बौद्ध परिपथ जाम कर दिया। चौराहे पर तोड़फोड़ भी की। इससे अफरा तफरी की स्थिति बन गई। तत्काल कोतवाली नगर, देहात और दरगाह थाने की पुलिस बुलाई गई। एसपी सिटी कमलेश दीक्षित ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह से लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। आधे घंटे बाद जाम हटा। एसपी सिटी ने बताया कि घटना में मुनऊ, चुनऊ, हसीब और रकीब के नाम सामने आ रहे हैं। हालांकि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई करेंगे। फिलहाल बयान में जिन चार युवकों के नाम फायरिंग में सामने आए हैं। उनकी धर पकड़ के लिए पुलिस टीम को लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed