{"_id":"59cbd9a14f1c1bdb538b4b19","slug":"111506531745-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना मान्यता के संचालित 490 विद्यालयों को नोटिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिना मान्यता के संचालित 490 विद्यालयों को नोटिस
Updated Wed, 27 Sep 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। जिले के विभिन्न विकास खंडों में बिना मान्यता के 490 विद्यालयों का संचालन हो रहा है। इन सभी को संचालन बंद करने की चेतावनी दी गई थी। संचालन बंद न करने पर जुर्माना लगाने का फरमान प्रशासन ने किया था। लेकिन इस चेतावनी और नोटिस के बावजूद स्कूलों का संचालन बंद नहीं हुआ। जांच में स्कूल खुले मिलने पर सभी 490 स्कूलों को नोटिस जारी कर दी दिया गया है। इनमें सर्वाधिक 69 स्कूल मिहींपुरवा क्षेत्र के हैं।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. अमरकांत सिंह ने बताया कि जिले के सभी 14 विकास खंडों के साथ ही नगर क्षेत्र में बिना मान्यता के कई विद्यालयों का संचालन हो रहा है। बीते दिनों हुई जांच में 490 स्कूलों के नाम सामने आए थे। इस पर इन सभी को नोटिस जारी कर विद्यालय संचालित करने को कहा गया। विद्यालय बंद न होने पर प्रतिदिन 10 हजार रुपये जुर्माना लगाने की चेतावनी दी गई थी। इसके बावजूद स्कूल बेधड़क चल रहे हैं। अब तक मान्यता नहीं हुई है। ऐसे में सभी स्कूलों के प्रबंधक और प्रधानाचार्यों को दोबारा नोटिस जारी कर जुर्माना अदा करने का पत्र भेजा गया है। एक विद्यालय को कम से कम एक लाख रुपये जुर्माना बिना मान्यता के स्कूल संचालन करने व नोटिस जारी करने के बावजूद स्कूल बंद न करने के चलते प्रतिदिन के हिसाब से 10 हजार रुपये अतिरिक्त जुर्माना वसूला जाएगा।
किन विकास खंडों में कितने हैं स्कूल
विशेश्वरगंज में 49, चित्तौरा 40, बलहा 43, शिवपुर 22, तेजवापुर 38, रिसिया में 34, पयागपुर 37, हुजूरपुर 27, महसी 28, मिहींपुरवा 69, जरवल 51, नवाबगंज 10, कैसरगंज 30, फखरपुर 07 व नगर क्षेत्र में पांच स्कूल शामिल हैं।