फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   हत्या

हत्या

Mon, 05 Nov 2018 01:04 AM IST
Updated Mon, 05 Nov 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
हत्या
रंजिश के चलते युवक की पीट-पीटकर हत्या
विज्ञापन

सुल्तानपुर। बल्दीराय क्षेत्र में रविवार देर शाम एक युवक की रंजिश के चलते पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन कर रही है।

पुलिस के मुताबिक बल्दीराय क्षेत्र के नरेश पांडेय का पुरवा मौजा रैंचा निवासी जगनारायण पाठक और संतोष पांडेय उर्फ करिया (32) पुत्र भभूती प्रसाद के बीच विवाद चल रहा था। 30 अक्तूबर को संतोष पांडेय ने अपने परिवारीजनों के साथ मिलकर जगनारायण की पिटाई कर दी थी। जगनारायण का अभी इलाज चल रहा है। आरोप है कि रविवार को जगनारायण के पुत्र सुरेंद्र व अन्य ने मिलकर संतोष पांडेय की उस समय जमकर पिटाई कर दी जब वह शाम को घर लौट रहा था।
विज्ञापन


डीह गांव के पास घेरकर हमलावरों ने लाठी-डंडों से जमकर पीटा। इस घटना में गंभीर रूप से घायल संतोष को पहले सीएचसी और फिर जिला अस्पताल ले जाया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान चिकित्सक ने संतोष को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही बल्दीराय थाने की पुलिस व सीओ जयसिंहपुर मौके पर पहुंच गए हैं। वलीपुर चौकी इंचार्ज आदित्य यादव ने बताया कि पुरानी रंजिश में घटना हुई है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed