फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   10 vehicles seized in violation of code of conduct

आचार संहिता के उल्लंघन पर 10 वाहन सीज

Sun, 04 Oct 2015 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Sun, 04 Oct 2015 10:17 PM IST
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों की ओर से आचार संहिता की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। डीएम अभय की अगुुवाई में शनिवार देर शाम डीएम तिराहे पर अभियान चलाया गया। इसमें आठ वाहनों को सीज करते हुए एक वाहन का चालान किया गया। उधर, महसी में भी उप जिलाधिकारी ने एक वाहन को बिना अनुमति प्रचार करते हुए पकड़कर सीज कराया है।

विज्ञापन


पंचायत चुनाव के पहले चरण में नाम वापसी और चुनाव चिह्न आवंटन के साथ ही प्रत्याशियों ने जोरशोर के साथ प्रचार अभियान छेड़ दिया है। प्रत्याशियों की ओर से आचार संहिता की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। चुनाव आयोग की ओर से प्रत्याशियों को सख्त हिदायत दी गई है कि जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य के प्रत्याशियों को प्रचार अभियान में एक वाहन लेकर चलने के लिए इजाजत रहेगी।
विज्ञापन


इसके बावजूद प्रत्याशी चार से पांच वाहनों को लेकर प्रचार अभियान में जुटे दिख रहे हैं। इसकी सूचना मिलने पर जिला निर्वाचन अधिकारी अभय की अगुवाई में शनिवार देर शाम डीएम तिराहे पर कोतवाली नगर की पुलिस के साथ चेकिंग अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेकिंग के दौरान वार्ड नंबर 50 के भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश यादव के पोस्टर लगी बोलेरो, वार्ड नंबर 64 के प्रत्याशी कमला यादव और वार्ड नंबर 60 की प्रत्याशी कौशिल्या यादव समेत कुल आठ प्रत्याशियों के वाहन झंडा और बैनर लगे पकड़े गए। इसके अलावा एक वाहन और पकड़ा गया। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि आठ वाहन सीज कर दिए गए हैं।

जबकि एक वाहन का चालान किया गया है। महसी के एसडीएम की ओर से क्षेत्र भ्रमण के दौरान तेजवापुर में प्रचार में लगे एक वाहन को पकड़कर पुलिस को सौंपा है। उन्होंने बताया कि यहां पर एक प्रत्याशी के समर्थन में दो वाहन एक साथ लगे हुए थे।


उप जिला निर्चाचन अधिकारी विद्याशंकर सिंह ने बताया कि पंचायत चुनाव के लिए सामान्य आचार संहिता अधिसूचना के साथ ही लागू कर दी गई है। आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए सभी एसडीएम व सीओ को निर्देशित भी किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed